TV इतिहास का सबसे बड़ा धमाका, 25 दिन में मिले 850 करोड़ व्यूज

Saroj kanwar
2 Min Read

Most Watched Show: रामानंद सागर द्वारा बनाई गई टीवी सीरीज ‘रामायण’ न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो में शामिल है। इस शो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। साल 2020 के लॉकडाउन में जब इसका दोबारा प्रसारण हुआ, तो महज 25 दिनों में इसे 850 करोड़ बार देखा गया। एक एपिसोड को तो अकेले 7.7 करोड़ व्यूज मिले। IMDb पर भी इसे 9.1 की जबरदस्त रेटिंग मिली है।

Also Read – MP News: रेलवे लाइन दोहरीकरण के दौरान लोग शासकीय जमीन को अपनी बता कर डकार गए करोड़ों रुपए का मुआवजा, जांच हुई शुरू

bali

यह शो पहली बार 25 जनवरी 1987 को दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। हर रविवार सुबह 9:30 बजे लोग टीवी के सामने बैठ जाते थे। उस समय इसकी लोकप्रियता का आलम ये था कि सड़कें खाली हो जाती थीं और लोग इसे देखने के लिए अपने सारे काम रोक देते थे।

Lakshaman

‘रामायण’ की कहानी भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास, सीता हरण, रावण वध और अयोध्या वापसी तक दिखाई गई थी। अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। इनके अभिनय ने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी और दर्शक इन्हें भगवान की तरह मानने लगे।रामानंद सागर ने इस शो को बनाने से पहले 14 अलग-अलग रामायणों का अध्ययन किया था, जिससे इसकी कहानी विश्वसनीय और भावनात्मक बन सकी। आज भी यह शो लाखों लोगों के दिल के करीब है।

sita ram
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *