Today mandi bhav :चने के भाव में उछाल, देखें आज मंडी में चने सहित सभी फसलों के भाव

Saroj kanwar
3 Min Read

चने के भावों में अच्छी तेजी देखने को मिली। सुबह के सत्र में चना कांटा में 100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे इसका भाव बढ़कर 6300 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। वहीं चना विशाल का भाव 6150 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत बना रहा। इस तेजी के पीछे बाजार में सक्रिय खरीदी, स्टॉकिस्टों की रुचि और मौसमी मांग प्रमुख वजह मानी जा रही है।

व्यापारियों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से चना बाजार में स्थिरता बनी हुई थी, लेकिन आज अचानक उठाव देखने को मिला

घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने बढ़-चढ़कर खरीदी की, जिससे कीमतों में तेजी आई। खास बात यह रही कि सुबह के मुकाबले दोपहर बाद मांग कुछ कमजोर पड़ी, जिससे चना कांटा में शाम तक करीब 50 रुपए प्रति क्विंटल की हल्की गिरावट भी दर्ज की गई। मंडी सूत्रों का कहना है कि बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से आवक कुछ सीमित रही, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ता मांग ने बाजार को सपोर्ट दिया। इसी का असर रहा कि शुरुआती सत्र में चने के भावों में अच्छी तेजी रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढला और खरीदारों की सक्रियता घटी, बाजार में मंदी का रुख दिखा। वहीं तुअर दाल में भी शुक्रवार को हल्का सुधार देखा अर में करीब 50 रुपए प्रति गया। तुअर क्विंटल तक का उछाल आया।

चना कांटा 6300 से 6325 डंकी चना 5600 से 6000 विशाल 6100 से 6175 मसूर 6100 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6550 महाराष्ट्र लाल 6550 से 6650 कर्नाटक 6650 से 6750 निमाड़ी 6000 से 6550 मूंग बेस्ट नया 7500 से 7600 एवरेज 6700 से 7000 मोगर 6200 से 6900 उड़द नया गर्मी 6500 से 7100 उड़द बोल्ड 7400 से 7500 एवरेज 6200 से 6500 हल्का उड़द 3000 से 5000 काबुली डॉलर 9000 से 9800 काबुली रशियन 6100 से 6400 बिटकी 5200 से 5400 गेहूं मिल क्वालिटी 2600 से 2650 लोकवन 2850 से 2900 पूर्णा 2800 से 2850 मालवराज 2650 से 2675 मक्का 2250 से 2275 सरसों 6300 से 6800 निमाड़ी 6900 से 7000 रायडा 6500 से 6700 करंज 4600 से 4650 टोली 4600 से 4650 हल्का 4200 से 4400 तिल्ली 6500 से 8000 अलसी 7000 से 7200 सोयाबीन किसानी मंडी 4250 से 4450 चना दाल 7700 से 7800 मीडियम 8100 से 8300 बेस्ट 8400 से 8500 तुअर दाल 7100 से 7300 मीडियम 8300 से 8500 बेस्ट 8800 से 8900 एक्स्ट्रा बेस्ट 9800 से 10000 ब्रांडेड 10500 मूंग दाल 8800 से 8900 बेस्ट 9200 से 9400 मूंग मोगर 9400 से 9500 बेस्ट 9800 से 9900 रुपए

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *