Bhiwani-Hansi four lane : भिवानी हांसी फोरलेन पर इस दिन से शुरू होगा टोल

Saroj kanwar
1 Min Read

43 किलोमीटर लंबा फोर लेन भिवानी हांसी पर दौड़ने वाले वाहनों को दिसंबर के महीने से टोल टैक्स देना होगा। इसके लिए भवानी खेड़ा के समीप फोरलेन पर टोल प्लाजा भी तैयार किया गया है। इतना ही नहीं भिवानी में तिगड़ाना मोड रिंग चौक अंडरपास के समीप ही खाली जगह पर गौशाला का निर्माण भी कराया जा रहा है।

भिवानी-हांसी फोरलेन का काम सर्विस रोड चौड़े किए जाने की मांग को लेकर करीब आठ माह तक बंद रखना पड़ा था। आठ गांवों के ग्रामीणों ने आंदोलन कर दिया था। हालांकि चार किलोमीटर दायरे में अब जहां काम बंद था वहां पूरा भी हो चुका है। भिवानी-हांसी फोरलेन करीब 14 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इसके बीच में डिवाइडर बनाया गया है। गांव जाटूलुहारी, बवानीखेड़ा, सिंकदरपुर में बाईपास भी तैयार हो गए हैं। फोरलेन पर स्ट्रीट लाइट को सौलर पैनल सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे रात के समय भी दूधिया रोशनी में सफर कर सकेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *