Gold Price Update News : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा तोफा रिकॉर्ड तोड़ सस्ता सोना नया नियम

Saroj kanwar
2 Min Read

यदि आप सोना और चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है, क्योंकि एक बार फिर से सोने की कीमत में लगभग 130 रूपए की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चॉंदी भी 30 रुपए सस्ता हुआ है।

मुंबई, चेन्नई तथा हैदराबाद में सोने का भाव

मुंबई, चेन्नई तथा हैदराबाद में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 99,760 रुपए हैं, वहीं 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 91,440 रूपए है। इसी प्रकार से 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 74,820 रूपए है। कुछ अन्य शहरों जैसे अहमदाबाद तथा भोपाल में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 99,810 रूपए है।

अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण हुई सोने के भाव में गिरावट

विशेषज्ञों का मानना है, कि अमेरिकी डॉलर मजबूत होने तथा मुनाफावसूली के कारण सोने के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, इसीलिए कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। निवेशक अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं और अमेरिकी मुद्रास्फीति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

निष्कर्ष

सावन के महीने में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट हुई है और आगे भी यह गिरावट जारी रह सकती है, ऐसे में कम कीमत में सोने को खरीदने का यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *