भारत में शुरू हुई Kia Carens Clavis EV की बिक्री, जानिए कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

Saroj kanwar
2 Min Read

Kia Carens Clavis EV: Kia ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक MPV, Carens Clavis EV लॉन्च कर दी है, जो खासतौर पर किफायती और फीचर्स से भरपूर है। इसकी कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 24.49 लाख रुपये तक जाती है। Carens Clavis EV दो बैटरी विकल्पों में मिलती है।

42 kWh बैटरी के साथ 404 किमी की रेंज और 51.4 kWh बैटरी के साथ 490 किमी की रेंज। इसमें 135 hp और 171 hp के मोटर विकल्प हैं, जो तगड़ा टॉर्क देते हैं और 0 से 100 kmph की रफ्तार महज 8.4 सेकंड में पकड़ सकती है। यह कार फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे 10 से 80 प्रतिशत तक चार्जिंग सिर्फ 39 मिनट में हो जाती है।

HTK+ वेरिएंट में 42 kWh बैटरी, LED लाइट्स, 12.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। HTX वेरिएंट में 64-कलर एंबियंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, केबिन एयर प्यूरीफायर और लेवल 2 ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं। टॉप मॉडल HTX+ में वेंटिलेटेड सीट्स, पावर एडजस्ट ड्राइवर सीट, रेन सेंसिंग वाइपर्स, बोस का साउंड सिस्टम और V2L फीचर भी मिलेगा। कार में ऑरोरा ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट, ग्रेविटी ग्रे, इम्पीरियल ब्लू, आइवरी सिल्वर और प्युएटर ऑलिव जैसे रंग उपलब्ध हैं। अंदर HTK+ मॉडल में ब्लैक-बेज थीम है जबकि HTX वेरिएंट में नेवी ब्लू-बेज लेदर का इस्तेमाल किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *