SBI और DLF के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, निवेश पर मिल सकता है शानदार रिटर्न

Saroj kanwar
2 Min Read

Stock Market: दो प्रमुख कंपनियों SBI और DLF को लेकर शेयर बाजार में उत्साह दिख रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों स्टॉक्स आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन शेयरों के लिए खरीदारी की सलाह के साथ नए टार्गेट भी तय किए गए हैं।

SBI का नया टार्गेट क्या है?
SBI के शेयर बुधवार को ₹830 के करीब बंद हुए थे। अनुमान है कि यह 11% तक उछलकर ₹925 तक जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में ₹25,000 करोड़ के इक्विटी इश्यू की शुरुआत की है, जो किसी भारतीय कंपनी द्वारा सबसे बड़ा है। यह इश्यू संस्थागत निवेशकों के लिए है और इसके ज़रिए पूंजी पर्याप्तता अनुपात को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। इश्यू का ऑफर प्राइस ₹806.75 से ₹831.70 प्रति शेयर के बीच है, जो बाज़ार रेट से थोड़ी छूट पर है।

DLF में कितना फायदा हो सकता है?
DLF के शेयर बुधवार को ₹845 पर बंद हुए थे और इनके ₹1005 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।यानी करीब 19% तक की बढ़त। कंपनी मुंबई के अंधेरी इलाके में अपना पहला प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इस वेस्टपार्क प्रोजेक्ट में शुरुआत में दो टावर लॉन्च किए जा रहे हैं, जिसमें 400 से ज़्यादा फ्लैट्स प्रस्तावित हैं। अगले चरण में चार और टावर लाए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में फ्लैट्स की कीमत ₹5 करोड़ या उससे अधिक हो सकती है। कंपनी की 2026 की प्री-सेल्स ₹200 से ₹220 अरब तक पहुंचने का अनुमान है, जो उसकी योजनाओं और मांग पर विश्वास को दर्शाता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *