IAS Success Story: किसी हीरोइन से कम नहीं है ये IAS अधिकारी, सोशल मीडिया पर है खूब वायरल 

Saroj kanwar
2 Min Read

IAS Priyanka Goyal Success Story :  देश में संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की परीक्षा सबसे कठिन मानी जाती है. बहुत कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास कर पाते है. आज हम आपको एक ऐसी महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है जो किसी हीरोइन से कम नहीं है.

हम बात कर रहे है IAS प्रियंका गोयल (IAS Priyanka Goyal)की. प्रियंका दिल्ली की रहने वाली है. प्रियंका ने पीतमपुरा में स्थित महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की. उसके बाद प्रियंका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाविद्यालय से कॉमर्स में बैचलर्स की डिग्री हासिल की.

ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद प्रियंका ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी. प्रियंका ने 6 बार इस परीक्षा को दिया. प्रियंका गोयल का ऑप्शनल विषय पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन था. प्रियंका ने पहली परीक्षा में 292 मार्क्स हासिल किए थे.

लेकिन प्रियंका असफल रही. उसके बाद दूसरे प्रयास में 0.7 अंक से परीक्षा को पास नहीं कर पाई. अपने तीसरे प्रयास में वह यूपीएससी मेंस परीक्षा में फेल हो गई थीं. चौथे में CSAT में पीछे रह गई थीं.

5वें में कोविड काल में उनकी मां के 80% लंग्स डैमेज हो गए थे. इस प्रयास में भी वह प्रीलिम्स क्लियर नहीं कर पाई थीं. अपने आखिरी प्रयास में प्रियंका UPSC की परीक्षा 2022 में 369वीं रैंक हासिल की और उन्हें IAS कैडर मिला. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *