मप्र के किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली, जल्द मोहन सरकार लागू करेगी नई योजना, जाने क्या है तैयारी 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश में किसानों को सस्ती बिजली मिलेगी। सरकार के द्वारा किसानों को सस्ती और भरपूर बिजली देने के उद्देश्य से सरकार ने ‘सूर्य कृषि मित्र फीडर योजना’ लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना के लागू होने के बाद किसान सोलर ऊर्जा से खेतों की सिंचाई करेंगे साथ ही वह बिजली उत्पादक बनाकर सरकार को 25 साल तक अपनी बिजली भी बचेंगे।

 किसान बनाएंगे बिजली


 नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने जानकारी दिया कि सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों और छोटे को बिजली उत्पादन का अवसर प्रदान करना है। किसान बिजली उत्पादन करेंगे और यह बिजली सरकार खरीदेगी। इस योजना की शुरू होने से किसानों को एक स्थिर आय का माध्यम मिल जाएगा।

 सौर ऊर्जा से सिंचाई फीडर को सीधा जोड़ा जाएगा 


 विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने जानकारी दिया है कि राज्य में लगभग 8000 कृषि फीडर स्थापित है, जिनमें लगभग 35 लाख कृषि पंप जुड़े हुए हैं। इन सभी वीडियो को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए 11kv स्तर पर 100 संयंत्र स्थापित किया जाएगा, ताकि किसानों को निर्वाण बिजली मिल सके।


 7 साल तक किसानों को ब्याज में मिलेगा छूट 


 इस योजना के अंतर्गत किसानों को 7 साल तक ब्याज में छूट मिलेगा। किसान बिजली उत्पादन अच्छे से कर सके इसके लिए किसानों को सरकार ट्रेनिंग भी देगी और जब किसान बिजली उत्पादन करना सीख जाएंगे तब किसानों से सरकार बिजली खरीदेगा।

 मध्य प्रदेश में नई योजना लागू होने से राज्य के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। किसान सौर ऊर्जा से सिंचाई कर पाएंगे साथ ही खेती से जुड़ा हर काम आसानी से कर पाएंगे और सरकार को बिजली बेचकर कमाई कर पाएंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *