सोने से बनी है भारत की ये ट्रेन, शीश महल सा है अंदर का नजारा, टिकट का रेट सोने उड़ जाएंगे होश 

Saroj kanwar
2 Min Read

Maharaja express: हमारे देश में ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करते हैं क्योंकि ट्रेन से सफर करना आरामदायक और कम खर्चीला होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ट्रेन के बारे में बताएंगे जिसका टिकट ₹500000 से शुरू होता है। इस ट्रेन के अंदर किसी बड़े महल जैसा नजारा दिखता है। तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

भारत ही नहीं एशिया का सबसे महंगा ट्रेन है महाराजा 

 महाराजा एक्सप्रेस भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का सबसे महंगा ट्रेन है। इस ट्रेन में पैसेंजर को फाइव स्टार होटल की तरह सर्विस मिलती है और सबसे बड़ी बात है कि इस ट्रेन के टिकट का खर्च 5 लाख से अधिक होता है।

आईआरसीटीसी करती है ऑपरेट

 महाराजा एक्सप्रेस को आईआरसीटीसी के द्वारा ऑपरेट किया जाता है और यह देश के चार अलग-अलग रूटों पर चलती है।इसमें पैसेंजर को काफी लग्जरी एक्सपीरियंस मिलता है।

 इस ट्रेन का किराया इसके रूट और केबिन क्लास पर भी निर्भर करता है। आप अगर दिल्ली आगरा रणथंभौर जयपुर रूट के लिए इस ट्रेन का टिकट खरीद रहे हैं तो आपको ₹4 लाख 13000 रुपए देना होगा। बाकी जानकारी आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

ट्रेन के अंदर है कई आधुनिक सुविधाएं

 इस ट्रेन के अंदर आपको राजसी थाट वाली कुर्सियां, बेड,टेबल, आलीशान बाथरूम,लाइट टीवी, एयर कंडीशन और सोने के बर्तनों में खाना मिलेगा।

 इस ट्रेन के हर कोच में सॉवर वाले बाथरूम,दो मास्टर बेडरूम मिलता है ताकि लोग अपने परिवार के साथ आसानी से मजे कर सके। हर कोच में एक मिनी बार भी होता है। इसमें आप आसानी से सफर कर सकते हैं और सबसे बड़ी बात है कि सफर के दौरान आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। यहां ख्याल रखने के लिए आपको बड़े पैमाने पर वेटर्स मिलेंगे। इस ट्रेन में सफर करना सबके लिए आसान नहीं है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *