भारत में लॉन्च हुई Tesla Model Y, मुंबई में खुला पहला शोरूम; कीमत 60 लाख से शुरू, बुकिंग शुरू

Saroj kanwar
2 Min Read

Tesla India Launch: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने आज, 15 जुलाई को भारत में आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी का पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोला गया, जिसका उद्घाटन महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया। यह शोरूम एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में भी काम करेगा।

tesla

फिलहाल टेस्ला ने भारत में सिर्फ Model Y इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹60 लाख रखी गई है। इसे चीन से आयात किया गया है, जिस कारण इसकी कीमत अमेरिका से करीब ₹28 लाख ज्यादा है। शोरूम में ग्राहक कार के फीचर्स को देख और टेस्ट ड्राइव कर सकेंगे।

model y

Model Y को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 500 किमी रेंज के साथ ₹60 लाख में और दूसरा वेरिएंट 622 किमी रेंज के साथ ₹67.89 लाख में मिलेगा। इसकी डिलीवरी अक्टूबर से शुरू होगी। बुकिंग टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।यह शोरूम करीब 4,000 स्क्वायर फीट में फैला है और इसका मासिक किराया लगभग ₹35 लाख है। यह भारत के सबसे महंगे कमर्शियल रेंट में से एक माना जा रहा है।

भविष्य में कंपनी दिल्ली में दूसरा शोरूम खोल सकती है। हालांकि फिलहाल टेस्ला का फोकस मुंबई और दिल्ली तक ही सीमित है।

भारत में टेस्ला का मुकाबला टाटा मोटर्स, महिंद्रा, एमजी मोटर्स, हुंडई और यूरोपीय ब्रांड्स बीएमडब्ल्यू, ऑडी व मर्सिडीज से होगा। खास बात यह है कि टाटा का भारतीय EV मार्केट में 60% से ज्यादा हिस्सा है।

Model Y दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाली EV है और भारत जैसे बड़े बाजार में इसकी लॉन्चिंग को कंपनी के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है। भविष्य में टेस्ला यहां मैन्युफैक्चरिंग की संभावनाएं भी तलाश सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *