Property Rights : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गोद लिए बच्चों को भी प्रॉपर्टी में मिलेगा पूरा अधिकार

Saroj kanwar
2 Min Read

Property Rights : ज्यादातर लोग बच्चे गोद लेते हैं। लोग अपने बच्चों की तरह गोद लिए बच्चे की देखभाल भी करते हैं। अक्सर लोगों के दिमाग में सवाल आता है की गोद लिए बच्चों का माता-पिता की संपत्ति में कितना अधिकार होता है। अभी कुछ समय पहले ही हाई कोर्ट में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। हाई कोर्ट ने गोद लिए बच्चे के संपत्ति के अधिकार में बड़ा फैसला सुनाया है।

हाई कोर्ट में एक मामला सामने आया था जहां गोद लिए बच्चे के माता-पिता की मृत्यु हो गई उसके बाद उनकी मौसियो ने उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया। मौसियो ने दावा किया था कि जगदीश गोद लिया गया बच्चा है इसलिए मृतक की संपत्ति पर उसका कोई भी वैध अधिकार नहीं है।इसके बाद दत्तक पुत्र ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया।

गोद लिए बच्चे ने पिता की संपत्ति पर अपना अधिकार जताया,क्योंकि माता-पिता ने उसे कानूनी रूप से गोद लिया था। प्रारंभिक सुनवाई में चकबंदी अधिकारी ने गोद लिए बच्चों के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। इसके बाद मौसियो ने इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील कर दिया।

हाई कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक निर्णय

हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि माता-पिता अगर बच्चे को कानूनी रूप से गोद लेते हैं तो माता-पिता की संपत्ति पर उसे बच्चे का पूरा अधिकार होता है।

दत्तक पुत्र का संपत्ति में होता है पूरा अधिकार

 अगर कोई बच्चा गोद लेता है तो उसके चल और अचल संपत्ति पर उसका पूरा अधिकार होगा। हाई कोर्ट ने साफ शब्दों में कह दिया है कि गोद लिए बच्चे को पूरे सम्मान के साथ समाज में जीने का अधिकार है। उसे संपत्ति से बेदखल नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट का यहां फैसला उन तमाम बच्चों के लिए एक वरदान है जिन्हें किसी ने गोद लिया है। बोलिए बच्चों में अब किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *