Indian Railway: MP को मिली नई रेलवे लाइन की सौगात, इंदौर-मनमाड़ रेलवे ट्रेक हेतू निजी भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव हुआ पास

Saroj kanwar
2 Min Read

Indian Railway: मध्यप्रदेश राज्य को जल्द ही एक नई रेलवे लाइन इस औकात मिलने जा रही है। प्रदेश में इंदौर-मनमाड़ नई रेलवे लाइन (New Railway Track) को लेकर निजी भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव पास हो गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इंदौर-मनमाड़ नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन के लिए प्रशासन ने प्रकिया शुरू कर दी है। प्रदेश में भुसावल डिवीजन की 306 किमी से अधिक लंबी इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन (Indore Manmad New Railway Line) हेतु रेल सुधार अधिनियम 1989 के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। तहसीलदार कैलाश सस्तिया ने इस बारे में जानकारी दी है। 

खरगोन जिले के इन गांव में होगा निजी भूमिका अधिग्रहण

इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन के निर्माण हेतु खरगोन जिले के ग्राम  मक्सी, कुसुंभया और मोहिदा की निजी भूमि के  अधिग्रहण हेतु प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। विभाग द्वारा पास किए गए मेरी भूमि के अधिग्रहण प्रस्तावों के आधार पर संबंधित विभाग द्वारा सर्वे का भी शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन के निर्माण हेतु तीनों गांवों की जमीन का सत्यापन कर प्रतिवेदन तैयार करने के लिए तहसीलदार कैलाश सस्तिया ने दल गठित किया है। इस प्रक्रिया हेतु विभाग  द्वारा हर गांव के लिए अलग दल प्रभारी व सदस्य नियुक्त करते राजस्व निरीक्षक अभिषेक जमरा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम बनाई है। यह टीम सर्वे का काम पूर्ण कर एक सप्ताह में विभाग को रिपोर्ट सोंपेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *