Sawan 2025: सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं और महादेव को खुश करने के लिए हर उपाय करते हैं। सनातन धर्म में सावन की सोमवारी का विशेष महत्व है।
आप अगर सावन में नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे तो भगवान शिव की कृपा मिलेगी। शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का मकान किया गया है जिसे सावन की सोमवारी को महादेव को अर्पित करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है। तो आईए जानते हैं सावन की सोमवारी को महादेव को क्या अर्पित की जाती है।
सावन की सोमवारी को इन चीजों को मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाए
गंगाजल: सावन की सोमवारी के दिन शिवलिंग पर गंगाजल मिलकर भगवान शिव को अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से महादेव खुश होते हैं और सभी परेशानियां दूर कर देते हैं।
कच्चा दूध: सावन की पहली सोमवारी को जल में कच्चा दूध मिलाकर महादेव को अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर होती है और महादेव का विशेष कृपा प्राप्त होता है। महादेव को कच्चा दूध अर्पित करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है।
शहद : महादेव को जल में शहद मिलाकर अर्पित करना चाहिए ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है। महादेव को जल में शहद मिलाकर अर्पित करने से आपकी गरीबी दूर होगी और जीवन में तरक्की आएगी।
चंदन: जल में चंदन मिलाकर महादेव को अर्पित करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। अगर आपके जीवन में किसी भी तरह की बड़ा है या वैवाहिक जीवन में परेशानी आ रही है तो यह परेशानी दूर हो जाएगी। सावन के महीने में यह उपाय करना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इस दौरान पूजा करने से सभी परेशानियां दूर होती है।