साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशिफल तक, 13 से 19 जुलाई तक, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, पढ़ें राशिफल

Saroj kanwar
4 Min Read

मेष

चंद्र अनुकूल रहेगा। इससे आय में सुधार रहेगा एवं बाधाएं समाप्त होंगी। सोम को भी सफलताएं प्राप्त होंगी। मंगल एवं बुधवार को तनाव वाला समय हो सकता है। गुरु से इसमें सुधार हो जाएगा। शनिवार को प्रसत्रता रहेगी।


वृषभ

रवि-सोमवार को अनुकूल रहेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। मंगल से गुरुवार तक व्यस्तता अधिक होगी। अटके धन की प्राप्ति भी होगी। शुक्र एवं शनिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में बाधा एवं चिंता रहेगी।

मिथुन

शांतिपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। सप्ताह मध्य में कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी एवं नए मित्रों की प्राप्ति होगी। शनिवार की शाम से समय विपरीत हो सकता है और परेशानी हो सकती है।


कर्क

अष्टम चंद्र से आरंभ होगा। परेशानी अधिक रहेगी। सोम की शाम से स्थितियां पक्ष की होने लगेंगी। मंगल आय के अनुसार अच्छा दिन रहेगा। बुध एवं गुरुवार को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। शनिवार को आय को प्राप्ति होगी।


सिंह

चंद्र की दृष्टि रहेगी। शुरुआत शानदार होगी। मंगल-बुधवार को संभलकर रहना होगा। गुरुवार एवं शुक्रवार अपेक्षाकृत अच्छे दिन रहेंगे। अटके कार्यों में गति आएगी। सम्मान में वृद्धि होगी। शनिवार बेहतर दिन रहेगा।


कन्या

मन उदास रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सोम की शाम से आय में वृद्धि होगी। मंगल एवं बुध सफलता दिलाने वाले दिन रहेंगे। गुरु भी अच्छा दिन रहेगा। शुक्रवार को परेशानियां आ सकती हैं। शनिवार को कार्यों में सुधार होगा।

तुला

चंद्र के अनुकूल होने से आय अच्छी बनी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को विरोधी सक्रिय रहेंगे। गुरु एवं शुक्रवार को बड़ी सफलता प्राप्त होगी। शनिवार की शाम से संभलकर रहने का समय है। किसी भी विवाद से दूर रहें।


वृश्चिक

मन मजबूत रहेगा, किंतु चंद्र के कमजोर होने से आय कम रहेगी। मंगल-बुधवार से आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी। गुरु, शुक्र एवं शनिवार को सबसे अच्छे दिन रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और कार्य में गति आएगी।


धनु

स्थायी धन संपत्ति के मामले में फायदे में रहेंगे। नए काम में आ रहीं बाधाएं समाप्त होंगी। गुरुवार को आस-पास के लोगों से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। शुक्रवार को संतान से सुख प्राप्त होगा। शनिवार को प्रसन्नता रहेगी।


मकर

द्वितीय चंद्रमा लाभ का कारण बनेगा। मंगल एवं बुध को स्थाई धन-संपत्ति से लाभ की संभावना है। गुरुवार को भी लाभ की स्थिति बनेगी। यात्राएं सुखद होगी। शुक एवं शनिवार को चिंता हो सकती है। व्यय अधिक होगा।


कुंभ

चंद्र धनदायक होगा एवं आय में सुधार होगा। चिंताओं पर नियंत्रण रहेगा। मंगल की शाम से गुरु की सुबह तक समय पक्ष का रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। शुक्रबार भी बेहतर दिन रहेगा। शनिवार को कार्य में विलंब होगा।


मीन

द्वादश चंद्रमा रहेगा। आरंभ में कठिनाइयां आएंगी। मंगल से सुधार दिखाई देगा। गुरु एवं शुक्रवार को आप अच्छी बनी रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। शनिवार उत्तम दिन रहेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *