एमपी के एयरपोर्ट ने रैकिंग में भरी ऊंची उड़ान, देश में मिला चौथा नंबर 

Saroj kanwar
3 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट ने सुविधा के नाम पर बड़ी उड़ान भरी है। यात्री सुविधाओं पर होने वाली रेटिंग में लंबे समय से पिछड़ा हुआ है। इस साल की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च में देश में चौथे नंबर पर लुढ़क गया था, जबकि पिछले साल की आखरी तिमाही अक्टूबर से दिसंबर में इंदौर का नंबर दूसरा था। वर्ष 2023 में नंबर वन भी रहा था। जुलाई 2025 में फिर रेटिंग जारी होने की संभावना है। ऐसे में अब प्रबंधन रेटिंग सुधारने में जुट गया है। इसके लिए प्ले जोन, नई कुर्सियां, साइन बोर्ड समेत कई सुविधाएं जुटाई ली गई हैं।

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआइ) की एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) की तिमाही रेटिंग वर्ष में चार बार जारी होती है। एसीआइ यात्री सुविधाओं पर सर्वे करता है। पूरे वर्ष की एक बार वार्षिक रेटिंग भी जारी होती है। जनवरी से मार्च तक वर्ष 2025 की तिमाही रेटिंग अप्रेल में जारी हुई थी। इसमें इंदौर का चौथा नंबर था। 31 बिंदुओं पर एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे किया जाता है।

अब कई सुविधाएं जुटाई

रेटिंग सुधारने के लिए एयरपोर्ट पर कई सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। कुछ दिनों पहले सिक्योरिटी एरिया के पास प्ले जोन बनाया गया है। यहां पर बच्चों के खेलने की सभी सुविधाएं हैं। करीब 360 नई कुर्सियां लगाई गई हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की बैठक क्षमता करीब 550 यात्रियों की हो चुकी है। इसे और बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा नए डिजिटल साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।

इन बिंदुओं पर होता है सर्वे

सुरक्षा स्क्रीनिंग में आसानी, कर्मचारियों का व्यवहार, सफाई, एटीएम, उड़ान की जानकारी, टर्मिनल में चलने की दूरी, पार्किंग, वाई-फाई गुणवत्ता, मनोरंजन-विश्राम सुविधा, टॉयलेट स्वच्छता, एयरपोर्ट पहुंच में आसानी, टर्मिनल पहुंच साइन बोर्ड आदि।

12वें नंबर तक लुढ़क चुका है इंदौर

पिछले साल तिमाही में दो बार 12वें नंबर पर इंदौर रहा था। 2024 की पहली और दूसरी तिमाही रेटिंग में इंदौर 12वें नंबर पर था। जुलाई से सितंबर 2024 में इंदौर चौथे नंबर पर रहा। अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में इंदौर एयरपोर्ट दूसरे नंबर रहा। वर्ष 2023 में अव्वल रह चुका है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *