मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर की 26वीं किस्त, अगले महीने से बढ़कर आएगी राशि 

Saroj kanwar
2 Min Read

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 26वीं किस्त की राशि भेज दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज उज्जैन से सिंगल क्लिक के जरिए लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की। अगले महीने से 27वीं किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर बढ़कर आएगी।रक्षाबंधन से पहले जारी होगी 27वीं किस्त

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि आज 1.7 करोड़ बहनो खाते में 1543.6 करोड रुपए डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। अगले महीने लाडली बहनों के खाते में ₹250 बढ़ के आएंगे।

बहनों को मिलेगा राखी का सौगात 

 रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को राखी का सौगात मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि दीपावली के बाद से लाडली बहनों के खाते में ₹1500 आने लगेंगे हालांकि इस बार लाडली बहनों के अकाउंट में ₹250 बढ़कर आने वाले हैं।

दीपावली से हर महीने मिलेंगे ₹1500 

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की लाडली बहनों को दीपावली से हर महीने 15 सो रुपए मिलेंगे। आने वाले समय में योजना की राशि बढ़कर ₹3000 तक पहुंच सकती है।

 इस योजना की शुरुआत महिला उत्थान के लिए किया गया है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य पर निर्भर न रहे।

 लाडली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। पहले इस योजना के अंतर्गत ₹1000 की राशि मिलती थी लेकिन समय के साथ योजना की राशि में बढ़ोतरी हुई और अब 1250 रुपए की राशि मिलती है जो की दीपावली से बढ़कर ₹1500 हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आने वाले समय में योजना की राशि बड़ा करती ₹3000 तक कर दी जाएगी। आज महिलाओं के अकाउंट में 26वीं किस्त की राशि आने से महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *