UP Board Scrutiny Result 2025: यूपी बोर्ड ने 2025 के लिए आयोजित 10वीं और 12वीं की स्क्रूटनी परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 23 जिलों समेत सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों के स्क्रूटनी रिजल्ट अलग-अलग जारी किए गए हैं। जिन छात्रों ने UPMSP की स्क्रूटनी प्रक्रिया के तहत फॉर्म भरा था। वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
हजारों छात्रों ने किया था स्क्रूटनी के लिए आवेदन
प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव ने बताया कि इस बार भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के लिए हजारों छात्रों ने स्क्रूटनी आवेदन किए थे। परीक्षा में प्राप्त अंकों को लेकर जो छात्र असंतुष्ट थे, उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था।
संशोधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध
स्क्रूटनी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिन छात्रों के अंकों में संशोधन किया गया है। उनके अपडेटेड रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। upmsp.edu.in पोर्टल पर लॉग इन कर छात्र अपना स्क्रूटनी रिजल्ट देख सकते हैं।
हाईस्कूल स्क्रूटनी परिणाम में 373 छात्रों के अंक बदले
प्रयागराज क्षेत्र में कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) के लिए 2316 छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था।इनमें से 373 छात्रों के परिणामों में बदलाव किया गया है।
कई छात्रों के अंक बढ़े हैं, जिससे कुल अंकों में सुधार हुआ है।
वहीं, कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम यथावत बने हुए हैं।
यह दर्शाता है कि पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रों को उनका वास्तविक मूल्यांकन प्राप्त हुआ है।इंटरमीडिएट में 1717 छात्रों के बदले रिजल्ट
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की स्क्रूटनी के लिए इस बार कुल 10001 छात्रों ने आवेदन किया था।इनमें से 1717 छात्रों के परिणामों में संशोधन किया गया है।
उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन में कई त्रुटियों को सुधारा गया है, जिससे छात्रों को उनके सही अंक मिल सके हैं।
इससे यह स्पष्ट होता है कि बोर्ड ने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है।
संशोधित अंकपत्र जल्द वितरित होंगे
जिन छात्रों के अंक बढ़े हैं या रिजल्ट बदला है। उनके संशोधित मार्कशीट जल्द ही उनके विद्यालयों के माध्यम से वितरित की जाएंगी। बोर्ड द्वारा यह प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में पूरी की जाएगी, इसलिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।
कैसे चेक करें स्क्रूटनी रिजल्ट?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से UP Board Scrutiny Result 2025 चेक कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- होमपेज पर “स्क्रूटनी परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, कक्षा और क्षेत्रीय कार्यालय का चयन करें
- “सबमिट” पर क्लिक करें
- आपका संशोधित परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
- चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं
स्क्रूटनी प्रक्रिया क्यों होती है महत्वपूर्ण?
- यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए बेहद अहम होती है जो मानते हैं कि उन्हें कम अंक मिले हैं या मूल्यांकन में गलती हुई है।
- समय पर की गई कार्रवाई से छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहता है
- स्क्रूटनी प्रक्रिया छात्रों को न्याय दिलाने का एक जरिया है
- इससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहती है