शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त की वापसी, ‘केडी’ के टीजर ने बटोरी सुर्खियां

Saroj kanwar
2 Min Read

KD The Devil: करीब दो दशकों के बाद शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। ये जोड़ी अब कन्नड़ फिल्म ‘केडी – द डेविल’ में नजर आएगी, जिसका टीजर हाल ही में मुंबई में शानदार अंदाज में लॉन्च किया गया। लंबे समय बाद दोनों कलाकारों को एक साथ देखने के बाद दर्शकों में उत्साह देखने लायक था।

sanjay

टीजर में संजय दत्त ‘धाक देवा’ नाम के एक दमदार और प्रभावशाली किरदार में नजर आते हैं, वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता ध्रुव सर्जा हैं, जो ‘केडी’ की भूमिका निभा रहे हैं। शिल्पा शेट्टी भी इस बार एक मजबूत और प्रभावशाली महिला किरदार में दिखाई देंगी, जो कहानी का अहम हिस्सा बन सकती है। यह फिल्म उनके लिए एक तरह की वापसी भी है, खासकर एक्शन-ड्रामा शैली में।

टीजर में 70 के दशक का फील, भारी भरकम एक्शन सीन और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलते हैं। साथ ही अर्जुन जन्या के म्यूजिक ने फिल्म को और भी आकर्षक बना दिया है। फिल्म के गाने ‘शिवा शिवा’ और ‘सेट्टगल्ला’ पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं।फिल्म की कहानी दो ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जो खून के रिश्ते से नहीं, लेकिन एक गहरे और खास बंधन से जुड़े हैं। यह फिल्म केवल एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें इमोशन, ड्रामा और रिवेंज की भी भरपूर डोज है।

kd movie

फिल्म का निर्देशन ‘जोगी’ फेम प्रेम ने किया है। इसमें ध्रुव सर्जा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, रीशमा नानैया, रमेश अरविंद और रविचंद्रन जैसे कलाकार नजर आएंगे। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा शिल्पा और संजय की जोड़ी की हो रही है, जिन्हें आखिरी बार 2005 की फिल्म ‘दस’ में साथ देखा गया था।

टीजर लॉन्च इवेंट में शिल्पा और संजय एक साथ मीडिया से बातचीत करते और फोटोज के लिए पोज देते नजर आए। दोनों को एक फ्रेम में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *