Bhojpuri New Song: खेसारी लाल के नए भोजपुरी गाने (Khesari Lal New song) ‘कजरवा’ ने पर रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कल 11 जुलाई को सावन की शुरुआत से पहले खेसारी लाल ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। सावन के पूरे महीने लोग भोलेनाथ की भक्ति में डूबे और कावड़ यात्रा (kanwar Yatra) निकालते हुए नजर आने वाले हैं। कावड़ यात्रा को देखते हुए भोजपुरी सिंगर्स भी नए-नए गाने शिव भक्ति को लेकर निकालने लगे हैं।
एक दिन पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी शिव कावड़ भजन को लेकर नया गाना रिलीज किया था। अब खेसारी लाल यादव ने भी सावन के महीने में कावड़ियों के लिए ‘कजरवा’ के रूप में मजेदार भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) रिलीज किया है, जो आज सुबह 10 जुलाई को इंटरनेट पर रिलीज होते ही छा गया है।
खेसारी लाल और अंजली पांडे पर फिल्माया गया है भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) ‘कजरवा’ गाना
नया भोजपुरी गाना (New Bhojpuri song) ‘कजरवा’ यूट्यूब चैनल “फालतू इंटरटेनमेंट” पर आज सुबह रिलीज कर दिया गया है। खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) की आवाज में इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है। यह गाना शिव भक्तों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बता दें कि सावन के महीने में कावड़ यात्रा के दौरान भोजपुरी गानों (Bhojpuri song) को खूब सुना जाता है।
‘कजरवा’ गाने में खेसारी लाल के साथ भोजपुरी अभिनेत्री अंजली पांडे (Anjali Pandey) परफॉर्म करती हुई नजर आ रही है। अंजली पांडे ने इस गाने में जबरदस्त डांसर अभिनय किया है। खेसारी और अंजली पांडे का यह गाना (Khesari Lal and Anjali Pandey song) आज 10 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज होते ही तुरंत ही ट्रेंड करने लगा। ‘कजरवा’ गाने को भोजपुरी बेल्ट के साथ-साथ हिंदीभाषी क्षेत्र के लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं।
विकास यादव ने दिया है ‘कजरवा’ गाने को म्यूजिक
खेसारी लाल की आवाज में भोजपुरी गाने (Khesari Lal Bhojpuri song) ‘कजरवा’ को विकास यादव ने म्यूजिक से सजाया है। शिव भक्तों को विकास यादव का इस गाने में दिया गया म्यूजिक काफी पसंद आ रहा है। गाने के बोल ढाका धड़कन ने लिखे हैं और कंपोजिशन बिट्टू राज यादव की है। कोरियोग्राफी का काम अमन गोलू द्वारा किया गया है। गाने को सुनकर यूजर्स द्वारा खेसारी लाल की तारीफ में काफी कमेंट्स भी किए जा रहे हैं।
एक यूजर्स स्मार्ट यादव ने लिखा, “किसी ने मुझसे कहा की पवन सिंह सुर का बादशाह है, तो किसी ने निलकमल सिंह, लेकिन जब हमने इंडस्ट्री छान मारा तो खेसारी भैया सबसे आगे हैं, लव यू खेसारी भैया, आप भोजपुरी के भगवान हैं”। वहीं एक दुसरे यूजर्स लिखते हैं, “जैसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं वैसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री के महानायक खेसारी यादव भैया जी हैं”।