Grand Vitara की EMI कितनी पड़ेगी ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर?

Saroj kanwar
2 Min Read

Maruti Suzuki: Maruti Suzuki की Grand Vitara मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में एक पॉपुलर कार है। इसका बेस वेरिएंट Sigma वेरिएंट के नाम से आता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹11.42 लाख है। अगर आप दिल्ली में इसे खरीदने का सोच रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज मिलाकर इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹13.26 लाख तक पहुंच जाती है।

अगर आप ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी की रकम यानी करीब ₹11.26 लाख आपको फाइनेंस करवानी होगी। बैंक यदि 9% की ब्याज दर पर 7 साल की अवधि के लिए लोन देता है, तो आपकी हर महीने की ईएमआई लगभग ₹18,123 होगी। इस पूरी अवधि में आप लगभग ₹3.95 लाख का ब्याज देंगे।इस हिसाब से देखा जाए तो कुल मिलाकर आपकी कार की कीमत (ऑन-रोड + ब्याज) करीब ₹17.22 लाख तक पहुंच जाती है।

Grand Vitara किससे टकराती है?
Grand Vitara का मुकाबला बाजार में कई बड़ी SUVs से होता है, जैसे Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector, Honda Elevate, Toyota Hyryder और Tata Harrier। इन सभी गाड़ियों के बीच Grand Vitara एक अच्छा विकल्प है, खासकर उनके लिए जो Maruti के भरोसे और माइलेज को प्राथमिकता देते हैं।

अगर आप बजट में एक स्टाइलिश और फीचर्स वाली SUV खरीदना चाहते हैं, तो Grand Vitara का बेस वेरिएंट आपके लिए एक सही शुरुआत हो सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *