Haryana Weather Update : 3 दिनों तक हरियाणा के इन 15 जिलों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Saroj kanwar
2 Min Read

Haryana Weather Today : पिछले कई दिनों से हरियाणा को मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश देखने मिल रही है. हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा के इन 15 जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. नूह, मेवात और सिरसा में कल अधिकतम तापमान  देखने को मिला. आज की बात करें तो हरियाणा के इन जिलों में  हल्की बूंदाबांदी हो रही है.मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के 7 जिलों में बारिश होने की संभावना है. साथ ही कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. कई जिलों में तेज बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है.

11 जुलाई: हरियाणा के 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, भिवानी,   यमुनानगर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में तेज आाधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

बाकी के 13 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद व मेवात में तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.  

12 जुलाई: हरियाणा के इन 14 जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में हल्की बारिश और 8 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद व रोहतक में तूफान आने की संभावना है.

13 जुलाई: हरियाणा के इन 17 जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, अंबाला, जींद व रोहतक में तूफानी बारिश  और 5 जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत में तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें होने की संभावना है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *