धीमी चाल से खुलेगा बाजार? TCS सहित इन कंपनियों पर नजर

Saroj kanwar
2 Min Read

Share Market: पिछले कई कारोबारी सत्रों से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। लगातार 8 दिनों की सुस्ती के बाद आज भी बाजार की शुरुआत धीमी रह सकती है। इसकी एक बड़ी वजह भारत और अमेरिका के बीच लंबित ट्रेड डील मानी जा रही है, जिस पर अभी कोई स्पष्ट फैसला नहीं आया है।

निफ्टी 50 फिलहाल 25,300 से 25,600 की रेंज में फंसा हुआ है। अगर यह 25,600 के ऊपर निकलता है तो तेजी की उम्मीद बन सकती है, जबकि 25,300 से नीचे जाने पर गिरावट और गहराने की आशंका है।

TCS के नतीजों से खुलेगा अर्निंग सीजन
आज से कंपनियों के तिमाही नतीजों का सिलसिला शुरू हो रहा है। सबसे पहले आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी TCS अपने अप्रैल-जून तिमाही नतीजे जारी करेगी। इसके अलावा HCL Tech, टाटा एलेक्सी, IREDA, Emco Elecon, GTPL Hathway और Oswal Pumps जैसी कंपनियां भी आज अपने वित्तीय नतीजे पेश करेंगी। इन कंपनियों के परिणाम बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए निवेशकों की नजरें इन शेयरों पर टिकी रहेंगी।

नोट: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। निवेश से पहले वित्तीय सलाह जरूर लें, क्योंकि बाजार में जोखिम हमेशा बना रहता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *