सावन के हर सोमवार स्कूल बंद रहेंगे, डीएम ने जारी किया आदेश

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: सावन का महीना शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद खास होता है और इस दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सावन के सभी सोमवारों को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। यह निर्णय उज्जैन के जिला कलेक्टर ने लिया है।इस फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सिर्फ आतंकियों को बिरयानी खिलाने की चिंता है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर को जनहित में छुट्टी घोषित करने का अधिकार होता है।

वहीं कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने इस फैसले को संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह आदेश मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है और इस तरह के फैसलों से दूसरे धर्मों के लोग भी सवाल उठा सकते हैं।सावन का महीना इस बार 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा।

इस बार सावन में कुल चार सोमवार आएंगे। पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा। इस पावन महीना में शिवभक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित करते हैं। मान्यता है कि सावन से कार्तिक तक सृष्टि का संचालन स्वयं महादेव करते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *