कर्मचारियों के खाते में जमा हो रहा है PF ब्याज का पैसा, जल्दी इन तरीकों से चेक करें

Saroj kanwar
2 Min Read

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से अपने मेंबर्स के खातों में ब्याज का पैसा जमा कर दिया गया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने ने यह जानकारी खुद दी। जल्द ही अभी सरकारी कर्मचारियों के खाते में ब्याज के पैसे आ जाएंगे। अगर ब्याज का पैसा आया तो इन तरीकों से बैलेंस चेक कर सकते हैं।

EPFO पोर्टल पर चेक करें

EPFO की वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद ‘Our Services’ सेक्शन में जाकर ‘For Employees’ पर क्लिक करना होगा।

अब ‘Member Passbook’ ऑप्शन का चुनाव करें।

अब UAN नंबर और पासवर्ड डालें।

इसके बाद लॉगिन होगा और आपकी पास दिख जाएगी।SMS से जानें बैलेंस

EPFO मेंबर्स अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘EPFOHO UAN’ लिखें और 7738299899 नंबर पर भेज दें। इसके बाद आपको बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

मिस्ड कॉल से बैलेंस चेक करें

EPFO मेंबर्स अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दे दें। इसके बाद आपको तुरंत बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।UMANG ऐप से चेक करें बैलेंस

सबसे पहले UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा।

इसके बाद EPFO ऑप्शन का चुनाव करें।

इसके बाद Employee-Centric Services पर क्लिक करना होगा।

अब UAN नंबर और OTP डालें।

इसके बाद आपको बैलेंस दिख जाएगा।

ऑफिस से जाने बैलेंस

आप अपने ऑफिस में जाकर अपने PF बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *