Monsoon Update – गरजेंगे काले बादल और चलेगी तेज हवाएं, अगले 5 दिनों तक 12 राज्यों में भारी बारिश की भविष्वाणी

Saroj kanwar
3 Min Read

Heavy Rain Alert: देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश (Monsoon Alert) का दौर जारी है. कई राज्यों में भारी बारिश आफत बनी हुई है. वहीं, राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Update) में अभी भी लोगों को बारिश का इंतजार है. दिल्ली – एनसीआर में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक देश के ज्यादातर राज्यों में बादल गरजने के साथ ही तेज बारिश (Weather Forecast) भी हो सकती है. तेज बारिश, गरज और बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिली है. कुछ राज्यों में तो लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. हालांकि, उमस भरी गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है.

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी
मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 7 दिनों तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 7 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में जोरदरा बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लैंड स्लाइड और बादल फटने तबाही मची हुई है.

आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश होने तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. आईएमडी के मुताबिक, 11 जुलाई तक उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश , यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 से 10 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
पश्चिमी राजस्थान में 7 से 9 जुलाई के दौरान भारी हो सकती है. इसके अलावा 8 से 10 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को बारिश दर्ज की गई है. बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और उसके बाद बहुत हल्की बारिश जारी रहेगी।

झारखंड में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग ने 12 जिलों में सोमवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार,गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो, सरायकेला में बाढ़ आने की संभावना है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *