बेटियों को नहीं मिल रहा है लाडली योजना का फायदा, सामने आई ये बड़ी वजह!

Saroj kanwar
2 Min Read

दिल्ली सरकार ने बेटियों की शिक्षा में मदद करके उनका भविष्य सुधारने के लिए लाड़ली योजना की शुरुआत की थी। यह योजना सरकार ने 2008 में शुरू की थी। वहीं आंकड़े सामने आ रहे हैं कि पिछले 15 सालों में योजना का फायदा लेनी वाली बेटियों की संख्या जरीब 50 फीसदी कम हो गई है।

जब यह योजना शुरू की गई थी, तब 1,26,965 बेटियों ने इसका फायदा ले रही थीं। वहीं अब 2024-25 कम होकर 53,001 हो गईं हैं। इसके पहले 2019-20 में 30,192 बेटियां इस योजना का फायदा उठा रही थीं। महिला एवं बाल विकास विभाग का कहना है कि 2008 से 2025 तक कुल 13,52,564 बेटियों ने योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया था।कम हो रही बेटियों की संख्या

आंकड़ों की मानें तो इस योजना से साल 2009-10 में 1,39,223 बेटियों को लाभ मिला था। फिर साल 2010-11 में कमी आई, जिससे संख्या अब 1,05,737 ही गई है। इसके बाद साल 2011-12 में 1,06,585 बेटियों को लाभ मिला। फिर योजना से बेटियों की संख्या कम होने लगी। 2012-13 में 96,800, 2013-14 में 89,243, 2014-15 में 82,669, 2015-16 में 74,846, और 2016-17 में 68,193 बेटियों को योजना का फायदा मिला।

इसके बाद 2017-18 में 67,070, 2018-19 में 60,903, और 2019-20 में 30,192 बेटियां योजना का फायदा उठा रही हैं। इसके बाद धीरे-धीरे संख्या बढ़ी है। साल 2020-21 में 61,546, 2021-22 में 62,749, 2022-23 में 64,637, और 2023-24 में 62,205 बेटियां योजना का फायदा उठा रही हैं।योजना के तहत कितनी मिलती है रकम

सरकार इस योजना के तहत  35–36 हजार रुपये तक की मदद किस्तों में दी जाती है। जब बेटी की उम्र 18 साल होती है तो ब्याज के साथ रकम निकाली जा सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *