आधार अपडेट को लेकर नया नियम, अब घर बैठे बदल पाएंगे कई जानकारी, जानें डिटेल में

Saroj kanwar
2 Min Read

आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल कई कामों में किया जाता है। ऐसे में इसे अपडेट करना बेहद जरूरी है। वहीं पहले आधार अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन  नवंबर 2025 के बाद घर बैठे आधार कार्ड को अपडेट किया जा सकेगा।

आधार कार्ड की देख-रेख करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इस सुविधा को शुरू किया है। ऐसा करके डिजिटल आधार सेवाओं को आसान और अच्छा बनाना है।

किन डिटेल को ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे

  1. आधार कार्ड धारक आपभी अभी तक myAadhaar पोर्टल के जरिए नाम, पता, लिंग और जन्मतिथि जैसी डिटेल को अपडेट कर सकते थे। अब नवंबर के बाद   और कई जरूरी जानकारी को अपडेट कर सकेंगे।
  2. अब नाम की स्पेलिंग और छोटे नाम को ऑनलाइन को सुधार सकेंगे।
  3. जन्मतिथि को अपडेट करने की सीमा और दायरे को बढ़ाएगी।
  4. परिवार के सदस्य की जानकारी जैसे पिता या पति/पत्नी का नाम ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे।
  5. मोबाइल और ईमेल एड्रेस अपडेट करने की सुविधा को आने वाले समय में ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। हालांकि अभी आधार सेवा केंद्र में ही सही होता है।

कैसे ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे

  • इसके लिए myAadhaar पोर्टल पर जाना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • OTP ववेरिफाई करने के बाद डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
  • फिर UIDAI के सिस्टम से वेरिफिकेशन होने के बाद अपडेट होना शुरू हो जाएगा।

हालांकि नाम या जन्मतिथि में बड़े या अहम बदलाव करने के लिए वीडियो वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है। सारे बदलाव होने के बाद अपडेट डिजिटल आधार कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। आधार अपडेट होने में 3–5 दिन लग सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *