Xiaomi की इस नई इलेक्ट्रिक कार ने पूरी दुनिया में मचाया हरकम, Tesla को दे रही है टक्कर

Saroj kanwar
2 Min Read

दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार गर्म हो चुका है, और अब चीन की टेक कंपनी Xiaomi ने एक ऐसी कार लॉन्च की है जिसने सबको चौंका दिया है। अमेरिका से लेकर यूरोप तक, हर कोई इस कार की तारीफ कर रहा है। तो चलिए, जानते हैं पूरी डिटेल्स!

Xiaomi YU7 SUV

Xiaomi जो अब तक स्मार्टफोन और गैजेट्स के लिए मशहूर थी, अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेक्टर में भी छा गई है। कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, YU7, को लॉन्च किया है, जिसे देखते ही लोग दीवाने हो रहे हैं। लॉन्च के सिर्फ 18 घंटे के अंदर ही इसकी 2.4 लाख से ज्यादा बुकिंग्स हो चुकी हैं। यह आंकड़ा साबित करता है कि Xiaomi ने इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में एक बड़ा धमाका कर दिया है।

क्या है खास

इस कार की सबसे बड़ी खूबी है इसका स्टाइलिश डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस। YU7 SUV का लुक Porsche Macan और Ferrari Purosangue जैसी लग्जरी कारों से मिलता जुलता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

Xiaomi YU7 SUV rivals Tesla Model Y, design, dimensions, battery, range |  Autocar India

क्या भारत में आएगी

अगर बात करे इसके भारत में लॉन्च की तो फिलहाल, Xiaomi ने YU7 SUV को सिर्फ चीन में लॉन्च किया है, लेकिन अगर ग्लोबल मार्केट में इसकी डिमांड बढ़ती है, तो हो सकता है कि भारत जैसे बड़े बाजार में भी इसे लाया जाए। अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में नया बदलाव ला सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *