Bank Holiday Tomorrow: अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे आज ही निपटा लें। क्योंकि कल यानी 3 जुलाई 2025 को त्रिपुरा राज्य में सभी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि देश के बाकी राज्यों में बैंकों का संचालन सामान्य रहेगा। आरबीआई की ओर से यह अवकाश खार्ची पूजा के अवसर पर घोषित किया गया है।
त्रिपुरा में 3 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे
गुरुवार, 3 जुलाई 2025 को त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। यह निर्णय खार्ची पूजा जैसे महत्वपूर्ण स्थानीय धार्मिक आयोजन के चलते लिया गया है, जो राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
क्या है खार्ची पूजा?
खार्ची पूजा त्रिपुरा की एक पारंपरिक धार्मिक परंपरा है। जिसका आयोजन जुलाई माह में अगरतला के चतुर्दश देवता मंदिर में किया जाता है। इस पूजा का उद्देश्य पृथ्वी माता की अशुद्धि को दूर करना और पापों की शुद्धि करना होता है।
- 14 देवताओं के सिरों को नदी में स्नान कराया जाता है।
- फिर उन्हें मंदिर में लाकर सात दिनों तक पूजा-अर्चना, फूल, सिंदूर और बलि के साथ विशेष अनुष्ठान होते हैं।
- जनजातीय और गैर-जनजातीय समुदाय एक साथ भाग लेते हैं।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेले और लोकनृत्य इस पर्व की पहचान बन गए हैं।
आपके शहर में बैंक खुला रहेगा या नहीं?
अगर आप त्रिपुरा से बाहर किसी अन्य राज्य में रहते हैं, तो आपके शहर में बैंक 3 जुलाई को खुले रहेंगे। यह अवकाश स्थान-विशिष्ट है और केवल अगरतला क्षेत्र में लागू होगा।