22 June Gas Cylinder Rate :22 जून को गैस सिलिन्डर की नई कीमतें हुई जारी, जाने जिले वार प्राइस पूरी लिस्ट

Saroj kanwar
4 Min Read

22 June Gas Cylinder Rate: अगर आप झारखंड में रहते हैं और LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 22 जून 2025 को झारखंड में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत कई जिलों में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों से भी ज्यादा है.

जहां दिल्ली में सिलेंडर 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए में मिल रहा है, वहीं झारखंड के कई जिलों में यह 910.50 से 912 रुपए तक बिक रहा है.

झारखंड के कौन से जिले सबसे महंगे, कहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर


झारखंड के हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जैसे जिलों में LPG सिलेंडर की कीमत 912 रुपए पहुंच गई है, जो राज्य में अब तक की सबसे ऊंची दर है. दूसरी ओर, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और सरायकेला-खरसावां जिले में सबसे सस्ता सिलेंडर 892.50 रुपए में उपलब्ध है. यह कीमत भी महानगरों से करीब 13.50 रुपए अधिक है.


राजधानी रांची में भी 910.50 रुपए तक पहुंची कीमत


राजधानी रांची में 22 जून 2025 को घरेलू सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए रही, जो दिल्ली के मुकाबले 57.50 रुपए महंगी है. यह अंतर उपभोक्ताओं के बजट पर सीधा असर डाल सकता है, खासकर ऐसे परिवारों पर जो हर महीने सिलेंडर खरीदते हैं.

22 जून को झारखंड के सभी जिलों में सिलेंडर की दरें

शहर/जिलाLPG सिलेंडर कीमत
बोकारो910.50 रुपए
चतरा909.50 रुपए
देवघर910.50 रुपए
धनबाद910.50 रुपए
दुमका910.50 रुपए
जमशेदपुर892.50 रुपए
गढ़वा910.50 रुपए
गिरिडीह910.50 रुपए
गोड्डा910.50 रुपए
गुमला910.50 रुपए
हजारीबाग912.00 रुपए
जामताड़ा910.50 रुपए
खूंटी910.50 रुपए
कोडरमा912.00 रुपए
लातेहार910.50 रुपए
लोहरदगा910.50 रुपए
पाकुड़910.50 रुपए
पलामू910.50 रुपए
रामगढ़912.00 रुपए
रांची910.50 रुपए
साहिबगंज910.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां892.50 रुपए
सिमडेगा910.50 रुपए
चाईबासा902.00 रुपए


झारखंड में क्यों बढ़ रही है सिलेंडर की कीमत?


सभी महानगरों में केंद्र सरकार LPG पर सब्सिडी या नियंत्रित मूल्य नीति लागू करती है, जबकि झारखंड के अंदरूनी और दूरदराज़ इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन, वितरण लागत और स्थानीय टैक्स के कारण दरें ज्यादा होती हैं.

इसके अलावा तेल कंपनियों द्वारा अलग-अलग ज़िलों में लागत मूल्य के आधार पर दरें तय की जाती हैं, जिससे राज्य के भीतर भी अलग-अलग जिलों में कीमतों में अंतर देखा जाता है.बढ़ती LPG कीमतें कैसे प्रभावित कर सकती हैं बजट?
एक औसत परिवार को हर महीने एक गैस सिलेंडर की जरूरत होती है. ऐसे में 900 रुपए से ज्यादा कीमत होने पर घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ता है. खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए यह महंगाई का नया झटका है.

क्या है सरकार की योजना?


हाल के महीनों में केंद्र सरकार ने Ujjwala योजना के तहत सब्सिडी की घोषणा की है, लेकिन वह केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ही मिलती है. सामान्य ग्राहकों को अभी भी बाजार दर पर ही सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *