Gold-Silver Rate Today : सुबह धड़ाम से गिरा सोने का भाव, जाने 24 कैरेट सोने की नई कीमत

Saroj kanwar
3 Min Read

Gold-Silver Rate Today: शादी का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं या निवेश का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज यानी 21 जून को सोने की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है. वहीं चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं.

यूपी के सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट


यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा सहित कई शहरों के सर्राफा बाजारों में 21 जून 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹97,910 प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड किया गया. वहीं 22 कैरेट सोना ₹93,250 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है. चांदी की कीमत ₹1,20,000 प्रति किलोग्राम बनी हुई है, जो कि बीते दिनों से स्थिर बनी हुई है.

नोट: अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के अनुसार सोने-चांदी के रेट में मामूली फर्क देखने को मिल सकता है.


सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का कारण


जानकारों का मानना है कि शादी का सीजन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधी अनिश्चितता (जैसे ट्रेड वॉर), और डॉलर की चाल जैसे कई फैक्टर्स सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं. इसी वजह से अभी सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव तेज हो गया है.

घरेलू बाजार में गिरावट, वायदा बाजार में तेजी


जहां घरेलू बाजार में लगातार कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. वहीं वायदा बाजार (फ्यूचर ट्रेडिंग) में सोने के दामों में हल्की तेजी बनी हुई है. इससे निवेशकों को मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है, लेकिन सावधानी जरूरी है.


विदेशी बाजारों का असर भी दिख रहा है


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में भी हलचल देखी जा रही है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों, जियोपॉलिटिकल टेंशन और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के चलते सोने-चांदी की ग्लोबल वैल्यू में बदलाव आ रहा है. जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर भी हो रहा है.


निवेश करने वालों के लिए अच्छा मौका


अगर आप सोने में निवेश की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. कीमतें कुछ हद तक गिर रही हैं. जिससे कम दाम में सोना खरीदने का अवसर बन सकता है. हालांकि, विशेषज्ञ यह भी चेतावनी दे रहे हैं कि आगे भी कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है. इसलिए सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है.

चांदी के दामों में स्थिरता बनी हुई


जहां सोने में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वहीं चांदी की कीमतें बीते कुछ दिनों से स्थिर बनी हुई हैं. ₹1,20,000 प्रति किलोग्राम पर बनी हुई चांदी की कीमत को लेकर बाजार में न ज्यादा तेजी है और न ही गिरावट. यह स्थिति औद्योगिक मांग और आयात लागत के स्थिर रहने के कारण है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *