मौसम विभाग का अलर्ट ,हरियाणा में हो रही बारिश से बढ़ सकती है सर्दी और किसानो को दी ये चेतावनी

Saroj kanwar
3 Min Read

हरियाणा प्रदेश की पिछली कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है और आने वाले दिनों में भी यह परिवर्तन जारी रहने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान में विज्ञान विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसमे बताया गया है कि 5 मार्च तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान पश्चिम विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 3 और 4 मार्च को हवाओ की दिशा में बदलाव देखा जा सकेगा जिससे राज्य के अधिकार क्षेत्र में आंशिक बदलाव छाए रहने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार ,इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी जिससे लोगों को सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होगा। हालांकि 5 मार्च के बाद उत्तरी पश्चिमी हंवाये फिर से सक्रिय हो सकती है जिससे रात्रि तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका असर खासकर उन इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा जहां दिन और रात की तापमान में पहले से अधिक अंतर बना हुआ है।

कृषि क्षेत्र की दृष्टि से यह मौसम महत्वपूर्ण साबित हो सकता है

कृषि क्षेत्र की दृष्टि से यह मौसम महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वह मौसम में इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों की देखभाल करें। खासतौर पर सरसों ,गेहूं और अन्य रबी फसलों की सिंचाई और कीटनाशक छिड़काव जैसी गतिविधियों के मौसम में अनुसार ही प्लान करें ताकि संभावित तापमान गिरावट और बदलते मौसम को उनकी फसलों की प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

आम नागरिकों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखनी चाहिए

डॉक्टर मदन खिचड़ी उपाध्यक्ष विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार ,किसानों को और आम नागरिकों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखनी चाहिए ताकि वे किसी भी संभावित बदलाव के लिए तैयार रह सके। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का उपयोग करना उचितरहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *