ट्रेक्टर के साथ ट्रॉली का भी लग जायेगा चालान ,बस नहीं करने है आपको ये काम

Saroj kanwar
3 Min Read

ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली का चालान नहीं देना चाहते ,इस मुसीबत बचना चाहते है तो चलिए आपको ऐसे कुछ काम बताते हैं जिन्हें नहीं करने से चालान देने से बच जाएंगे।

ट्रैक्टर ट्रॉली

खेती का काम को करने के लिए किसान ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं और अनाज माल ढोने के लिए ट्रॉली का भी इस्तेमाल करते हैं। इसमें ट्रॉली का किसान निजी और व्यवसाय के तरीके से इस्तेमाल करते हैं जिसमें किसान को ट्रॉली अगर उनके पास है तो सबसे पहले आरटीओ में रजिस्ट्रेशन करना चाहिए। चालान से बचने के लिए सबसे पहले तो किसानों को अपने ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि अगर आप रजिस्ट्रेशन कर लिया है तो उसके बाद भी ऐसे कौन से काम है जो आपने ट्रॉली के साथ नहीं करी तो चालान कटेगा।

इस काम से लगता है एक लाख का जुर्माना
अगर ट्रॉली का इस्तेमाल किसान करते है और उस ट्राली की संरंचना बदलाव कर देते हैं तो उन्हें एक लाख तक का जुर्माना देना पड़ता है। तो किसानों को ट्रॉली में किसी भी प्रकार की उसकी संरचना में बदलाव नहीं करना चाहिए नहीं तो संकट आ सकता है ,चालान कट जाएगाअथिक नुकसान हो जाएगा।

सवारी ढोने से कट जाता है चालान

ट्रैक्टर की टोली का स्थान माल ढोने के लिए लेकिन कुछ किसान ट्रॉली में सवारी ढोने लगते हैं जिसे चालान कट सकता है।

ओवरलोड भी कटता है चालान

ट्रैक्टर का ट्राली का इस्तेमाल समान ढोने के लिए तो करते हैं लेकिन कभी ओवरलोड नहीं करना चाहिए। ओवरलोड करने से किसान को पहले नुकसान तो होता है कि दुर्घटना हो सकती है।असंतुलित होने पर ट्रॉली पलट सकती है । इसके लिए किसानों को ओवरलोडिंग से बचना चाहिए। ओवरलोडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं के कारण चालान कट जाता है इसलिए चालान से बचने के लिए ओवरलोडिंग करके सड़क पर न जाए ।निजी और व्यावसायिक तौर पर ट्रॉली का इस्तेमाल
ट्रॉली का इस्तेमाल जैसा कि हमने पहले भी जाना कि निजी और व्यावसायिक तौर पर किया जाता है। लेकिन आपको बता दे कि किसी एक रूप से ही उसका रजिस्ट्रेशन हो सकता है। अगर आप निजी ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं तो निजी तौर पर ही उसका इस्तेमाल करें। लेकिन व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके लिए व्यावसायिक गतिविधियों के अनुसार उसका रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। तो रजिस्ट्रेशन में दोनों अलग-अलग चीज हैं। जिस पर किसानों को ध्यान रखना चाहिए। अगर व्यावसायिक तौर पर ट्राली का आप इस्तेमाल करते हैं तो रजिस्ट्रेशन भी व्यावसायिक गतिविधियों के अनुसार करना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *