UP Weather: यूपी में ठंड का बढ़ने वाला है कहर , हो जाये तैयार

Saroj kanwar
4 Min Read

उत्तर प्रदेश में मानसून की विदा होने के बाद प्रदेशवासियों को ठंड के आगमन का इंतजार है। मौसम विभाग ने इस बारे में अपडेट जारी किया है जिसमें बताया गया है कि नवंबर की शुरुआती सप्ताह में ठंड का दौर शुरू होने की संभावना है। इसलिए सभी लोगों को आप ठंड के लिए तैयारी करनी होगी। चलिए जानते है प्रदेश की मौसम से संबंधित ताजा हालात के और किस तरह का मौसम आगामी दिनों में देखने को मिलेगा।

मानसून विदा, ठंड की शुरुआत का इंतजार

उत्तर प्रदेश में मानसून विदा हो चुका और राज्य भर में बारिश का सिलसिला थम गया है। इससे दिन का तापमान बढ़ गया और धुप खिली नजर है। रात के समय तापमान में गिरावट होने लगी है जिससे हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। हालांकि दिन के समय सामान्य मौसम सामान्य है और धूप खिली रहने से लोगों को ज्यादा ठंड नहीं लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार ,प्रदेश में 17 अक्टूबर तक किसी भी प्रकार की बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और ना ही गरज चमक होने का संभावना जाता है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहने की उम्मीद है। हालांकि नवंबर की शुरुआत में मौसम बदलने वाला है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। ठंड बढ़ने के आसार है।

कब शुरू होगी ठंड

हर साल आमतौर पर दशहरे तक उत्तर प्रदेश में हल्की ठंड पड़ने लगती है। लेकिन इस बार मौसम में बदलाव की गति धीमी है। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े तक भी मौसम में खास बदलाव नहीं देखा गया है। हालांकि नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड में शुरुआत होने की संभावना है इसके बाद प्रदेश में तापमान गिरने लगेगी ठंड का एहसास बढ़ेगा। आने वाले समय में ठंड का मौसम सुहाना हो जाएगा और लोगों को कपड़े निकलने की तैयारी कर सकते हैं।

कितना रहा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार ,आने वाले दिनों में कुछ सामान मौसम स्कूल धूप वाला रहेगा। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हो जाएगी जिससे हल्की ठंड का अनुभव होगा। आने वाले सप्ताहों में विशेष तौर पर सुहाना मौसम देखने को मिलेगा। ठंड की शुरुआत धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैल जाएगी। हालांकि फिलहाल किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया जिससे साफ है की स्थिति सामान्यबनी रहेगी।


तैयार रहें सर्दियों के लिए


उत्तर प्रदेश में ठंड के मौसम की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में सभी प्रदेशवासी अपने रजाई-कंबल और सर्दियों के कपड़े निकालने की तैयारी कर सकते हैं। सर्दियों का मौसम अपने साथ नई ताजगी और खुशी लेकर आता है, लेकिन इसके लिए उचित तैयारी करना भी जरूरी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इंतजाम कर लेना चाहिए।


शनिवार को उत्तर प्रदेश में कई जिलों में तापमान सामान्य रहा। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरदोई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री, कानपुर में अधिकतम 34.4 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री, इटावा में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री, जबकि गोरखपुर में अधिकतम 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है, और नवंबर की शुरुआत से ठंड का मौसम दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन सामान्य रहेंगे, लेकिन रात के तापमान में गिरावट होगी। ठंड के आने से पहले सभी प्रदेशवासियों को अपनी तैयारियां कर लेनी चाहिए ताकि ठंड का सामना आसानी से किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *