वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही बदल गए काव्या मारन के चेहरे के भाव, फैंस ने लगा दी क्लास

Saroj kanwar
4 Min Read

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट फैंस को रोमांचित कर दिया। मुल्लांपुर स्थित महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने केवल 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए। उनकी इस विस्फोटक पारी में 12 लंबे छक्के और 5 चौके शामिल रहे। हालांकि वह महज 3 रन से शतक चूक गए, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया।

वैभव के आउट होने के बाद काव्या मारन का रिएक्शन हुआ वायरल

जब वैभव सूर्यवंशी 97 रन बनाकर प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर आउट हुए, तब वह काफी निराश दिखाई दिए। युवा बल्लेबाज को यकीन नहीं हो रहा था कि वह शतक पूरा नहीं कर सके। मैदान पर मौजूद कई खिलाड़ियों ने उनकी शानदार पारी की सराहना की। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा भी उन्हें बधाई देते नजर आए।

लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा तब तेज हो गई, जब कैमरा स्टैंड्स में बैठीं सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन पर गया। फैंस का कहना है कि काव्या ने वैभव की ऐतिहासिक पारी पर जिस तरह सिर्फ हल्की तालियां बजाईं, वह लोगों को पसंद नहीं आया। कई यूजर्स का मानना है कि इतनी शानदार पारी के सम्मान में उन्हें खड़े होकर तालियां बजानी चाहिए थीं। अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

मैच में राजस्थान की टीम ने टॉस जरूर गंवाया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने पहले ही ओवर में छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। वैभव ने केवल 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 8 छक्के शामिल थे।

युवा बल्लेबाज तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे और उनके पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का मौका भी था। हालांकि 29वीं गेंद पर उनका विकेट गिर गया और वह क्रिस गेल के रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रह गए। बता दें कि आईपीएल 2013 में क्रिस गेल ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ा था।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 680 रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। खास बात यह है कि उनके 680 रनों में से 610 रन केवल चौकों और छक्कों से आए हैं।’

यानी लगभग 90 प्रतिशत रन उन्होंने बिना दौड़े बनाए हैं, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को दिखाता है। इसके अलावा वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इस सीजन अब तक 65 छक्के जड़ दिए हैं।

इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में दो अलग-अलग मैचों में 12 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनकी यह फॉर्म राजस्थान के लिए सबसे बड़ी ताकत साबित हो रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *