बैटिंग के साथ संस्कारों से भी जीत रहे दिल, वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के लिए रोका इंटरव्यू

Saroj kanwar
1 Min Read

मैच के बाद टीवी इंटरव्यू के दौरान एक दिल छू लेने वाला वाकया देखने को मिला, जब Vaibhav Suryavanshi ने अपनी परिपक्वता और विनम्रता से सभी का ध्यान खींच लिया।

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में 15 साल के इस ‘वंडर किड’ ने 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को अहम जीत दिलाई। मैच के बाद जब वह इंटरव्यू दे रहे थे, तभी LSG के हेड कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज Justin Langer उनके पास पहुंचे और उनसे फोटो लेने का अनुरोध किया।

इस दौरान वैभव ने इंटरव्यू बीच में ही रोककर बेहद सम्मान के साथ कहा कि एक पल रुक जाएं। इसके बाद उन्होंने लैंगर के साथ फोटो खिंचवाई, हाथ मिलाया और बातचीत भी की। लैंगर ने मुस्कुराते हुए उनसे कहा कि वे इस तस्वीर को हमेशा संभालकर रखेंगे।

इसी मैच के बाद एक और पल चर्चा में रहा, जब वैभव ने LSG के मालिक Sanjiv Goenka से मुलाकात के दौरान उनके पैर छूकर सम्मान जताया।

कम उम्र में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ बड़े खिलाड़ियों और वरिष्ठों के प्रति उनका यह विनम्र व्यवहार भी लोगों का दिल जीत रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *