दौड़ने की गलत टेक्निक भी कर देगी आपके घुटनो को बर्बाद ,यहां जाने कौनसी गलतियां करने बचना चाहिए

Saroj kanwar
3 Min Read

दौड़ना शानदार व्यायाम है जो न सिर्फ फिजिकल हेल्थ के लिए अच्छा है। बल्कि मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की दौड़ के समय कुछ गलतियां आपके जोड़ों को कमजोर कर सकते है। जी हां ,दौड़ने का तरीका सही न होने से घुटनों ,टखनों और एड़ी में दर्द की समस्या हो सकती है। आज हम आपको दौड़ते समय होने वाले कुछ आम गलतियों के बारे में बताएंगे और ये भी जानेंगे की इन गलतियों से कैसे बचा जा सकता है।

गलत जूते पहनना

दौड़ने के लिए हमेशा अच्छे स्पोर्ट्स शूज पहनना चाहिए जो आपके पैरों को सही सपोर्ट दे। वजन के हिसाब से सड़क और दौड़ने की टेक्निक के अनुसार ,जूते पहनना चाहिए । पुराने खराब हो हो चुके जुटते भी जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कठोर सतह पर दौड़ना

सड़क या पक्की सतह पर दौड़ने से जोड़ों पर ज्यादा जोर पड़ता है। शुरुआती लोगों के लिए घास के मैदान या ट्रेड मिल पर दौड़ना बेहतर विकल्प है। अचानक से दुरी या गति बढ़ाना दौड़ने की आदत ना होने पर अचानक से लंबी दूरी दौड़ना या गति बढ़ाना जोड़ों पर चोट का कारण बन सकता है। हमेशा धीरे-धीरे दूरी और गति को बढ़ाना चाहिए।

दौड़ने का गलत तरीका

दौड़ते समय शरीर का सही पोस्चर बनाएं रखना जरूरी है। कूद कर या पैरों को पीछे ले जाकर दौड़ने से जोड़ों पर दबाव पड़ता है। सीधे खड़े रहते हुए छोटे कदम उठाकर दौड़ना चाहिए।

इन गलतियों से बचे

दौड़ने से पहले किसी फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह ले। वे आपके दौड़ने की तकनीक का मूल्यांकन कर सकते हैं और बता सकते हैं कि आप कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं ।
हमेशा अच्छे से वार्म अप कर और कूल डाउन करें।
अपनी क्षमता के अनुसार दूरी और गति बढ़ाएं दौड़ने के लिए आरामदायक और सपोर्टिव जूते पहने।
दौड़ते समय शरीर का सही पोस्चर बनाएं।
छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप दौड़ने की शानदार फायदा का लाभ उठा सकता है और अपने जोड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं।

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *