जंगल की दुनिया बेहद रहस्यमई हो रही है। यहां एक साथ ढेरो जानवर रहते हैं जो एक दूसरे का शिकार भी करते हैं। लेकिन सेफ वही रहता है जो अपनी रक्षा कर सकता है। चिता को दुनिया का सबसे तेज रफ्तार वाला जानवर माना जाता है। आमतौर पर चिता प्रति घंटे 80 से 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। लेकिन एक और जानवर जो रफ्तार में चिता को भी टक्कर दे सकते हैं।
हिरण की तरह तेज और चंचल दिखने वाला इंपाला की रफ्तार भी काफी तेज है
हिरण की तरह तेज और चंचल दिखने वाला इंपाला की रफ्तार भी काफी तेज है। ये 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। दोनों जानवरों के बीच चूहे और बिल्ली का खेल दिखाता एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में इंपाला हवा में उड़ते दिख रहा है और चीता शिकार के लिए उनके पीछे भाग रहा है।
इस नजारे को कुछ लोग अपनी कार की खिड़की से शूट कर रहे हैं
X पर शेयर किए गए इस वीडियो में देख सकते हैं कि बीच सड़क में इम्पाला का झुंड हवा में उड़ रहा है। चिता से अपनी जान बचाने के लिए इंपाला इतनी ऊंची चलांग लग रहे हैं कि वह हवा में उड़ते हुए दिख रहे हैं। उतनी तेज रफ्तार में चिता भी शिकार का पीछा कर रहे हैं। इस नजारे को कुछ लोग अपनी कार की खिड़की से शूट कर रहे हैं।
इम्पाला का ये वीडियो देखने वाले लोगो को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा हैं। हिरण की तरह दिखने वाला इम्पाला 3 से 10 मीटर तक की ऊंचाई की छलांग लगा सकता है। इस तेज और अनोखे जानवर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को कुछ ही दिनों में 8 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है और ढेरो कमेंट्स आए हैं। कोई इस नजारे को अद्भुत तो कोई इसे हैरानी भरा बता रहा है।