बैकाल झील दुनिया की सबसे पुरानी, गहरी और ताजा पानी की सबसे बड़ी झील है। में दुनिया के करीब 20 फीसदी साफ़ पानी है। यहां इन दिनों तापमान शून्य से भी नीचे है। झीलों की खूबसूरती हर किसी को अपनी और आकर्षित करती है। कई शहरों में दूर-दूर से लोग सिर्फ झील देखने के लिए आते हैं। क्या आप जानते हैं कि यह दुनिया की सबसे पुरानी और गहरी झील कौन सी है। अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं।
दुनिया की सबसे गहरी और पुरानी झील बैकाल झील है
दरअसल दुनिया की सबसे गहरी और पुरानी झील बैकाल झील है। यह रूस के साइबेरिया में है इस झील के पास जाना खतरे से खाली नहीं है। इसके कई दिलचस्प रहस्य है। यहां जानते हैं। बैकाल झील की दुनिया की सबसे पुरानी गहरी और ताजा पानी की सबसे बड़ी झील में दुनिया का करीब 20 फीसदी साफ पानी है। यहां इन दोनों तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच जाता है। इस झील की गहराई 1700 मीटर यानी की 1.7 किलोमीटर है। इसे मीठे पानी का प्रमुख स्रोत भी माना जाता है।
यूनेस्को ने 1996 में बेकाल झील को हेरिटेज में शामिल किया था। यह झील लंदन की 18 वर्ग की दूरी जितनी लंबी है जो हर साल 2 सेमी बढ़ जाती है। कई लोगों का मानना है कि बैकाल झील के अंदर 500 टन सोना छिपा है। इस झील में दुर्लभ पौधों की और जानवरों के हजारों प्रजातियां रहती है।.यह झील बुरजाट जनजातियों का बरेसा है जो झील की पूर्वी किनारे पर भीड़ ,बकरियां ,ऊंट और घोड़े पालते हैं।
सर्दी के मौसम में झील पर दो मीटर मोटी बर्फ की परत जम जाती है
सर्दी के मौसम में झील पर दो मीटर मोटी बर्फ की परत जम जाती है। बैकाल झीलजमने के बाद पानी मीथेन गैस नहीं निकलने देती है। बैकाल झील करीब दो 2500 मिलियन साल पुरानी है जिसकी वजह से इस दुनिया की सबसे पुरानी झील माना जाता है। इसके चारों तरफ पहाड़ है उत्तर में बैकाल पर्वत , उत्तर पूर्वी में बरगुज़िन रेंज और पश्चिम में प्रीमोर्सकी की रेंज है।
80 किलोमीटर ट्रैक का सफर बहुत खूबसूरत और रोमांचक होता है
बैकाल झील में 27 द्वीप शामिल है। बैकाल में सीधी बहने वाली धाराएं सेलेंगा-बारगुजिन, ऊपरी अंगारा, तुर्का, सरमा और स्नेझनाया हैं। इस झील में वोटिंग राइड नहीं होती है। ट्रेन में बैठकर झील का पूरा चक्कर लगा सकते हैं। 80 किलोमीटर ट्रैक का सफर बहुत खूबसूरत और रोमांचक होता है।