मनोज शर्मा की 12 वी फेल में इंटरव्यू को लेकर दिए गए सीन से ये IRAS अधिकारी नहीं संतुष्ट ,बोले इतने बड़े शत्रु….

Saroj kanwar
3 Min Read

आईपीएस मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म 12वीं फेल दिल को छू जाने वाली कहानी है जिसे मनोज शर्मा के संघर्षों की बखूबी बताया गया है। विक्रांत मैसी ने इस कैरेक्टर को काफी अच्छे से पोट्रेट किया है। हालाँकि भारतीय रेलवे लेख सेवा अधिकारी अनंत रूपानागुडी ने विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल पर अपने विचार शेयर किये है। और उन्होंने कहा कि इंटरनल पैनल के सदस्य शत्रु नहीं है।

अनंत रूपानागुडी ने हाल ही में ट्विटर पर X पर पोस्ट शेयर किया

IRAS अधिकारी ने अधिकारी ने अनंत रूपानागुडी ने हाल ही में ट्विटर पर X पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह मनोज शर्मा से एक जन्मदिन की पार्टी में मिले थे जब वह मुंबई के सबसे हाई प्रोफाइल और प्रतिष्ठित पुलिस जिले जोन-1 के डीएसपी के रूप में तैनात थे। अनंत रूपानागुडी को आईपीएस अधिकारी बनने से पहले जिन संघर्षो का सामना करना पड़ा। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

उन्होंने आगे अपने ट्वीट में लिखा की ,12वीं फैल मूवी के संबंध में क्रिएटिव इंडिपेंडेंस के साथ काफी अच्छी तरह से फिल्म बनाई गई है जो यूपीएससी परीक्षा प्रक्रिया और कोशिशें को थोडा बढ़ा चढ़ा कर पेश करती है। हां इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत होती है लेकिन आमतौर पर इंटरव्यू पैनल के सदस्य शत्रुतापूर्ण नहीं होते हैं और इतने आलोचनात्मक भी नहीं होते हैं।

इतना ही नहीं अनंत रूपानागुडी ने अपने ट्वीट में लिखा है की , स्क्रिप्ट के कुछ पहलू है जिनका पालन करना होगा। शर्मा और उनकी पत्नी की प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसे बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है। जितना मैंने देखा है मनोज अपनी बीवी अपनी पार्टनर के लिए बहुत समर्पित है।

बता दे की अनंत रूपानागुडी ने 14 जनवरी को यह पोस्ट शेयर किया था। इसे हजारों लोग अब तक देख चुके हैं इससे पहले आईएफएस अधिकारी परवीन कासवां ने भी इस फिल्म पर अपने विचार शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था और लिखा था की ,पुरानी यादें हैं और एक इंटरव्यू के दौरान यूपीएससी की बिल्डिंग में क्या होता है इसका वास्तविक चित्रण है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *