हीरो है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बस 3 मिनट में बन जाएगा थ्री व्हीलर,50Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी ये गाड़ी

Saroj kanwar
3 Min Read

हीरो मोटोक्रोप ने एक ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार किया है जो टू व्हीलर और थ्री व्हीलर दोनों का काम करता है।इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को जरूरत पड़ने पर थ्री व्हीलर से टू व्हीलर स्कूटर में बदल सकते है।कंपनी ने इस नए इलेक्ट्रिक व्हीकल को सर्ज नाम दिया है।

हीरो ने जयपुर स्थति अपने इनोवेशन सेंटर में आयोजित हिरी वर्ल्ड 2024 में सरह मल्टी पर्पज थ्री व्हीलर का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है।ये थ्री व्हीलर के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में भी काम करेगा।यह स्कूटर कुछ ही मिंटो में थ्री व्हीलर से जुड़ सकता है और अलग अलग हो सकता है।कंपनी इसे उन ग्राहकों के लिए पेश करने की योजना बना रही है जो सेल्फ एम्प्लॉयड है और छोटे स्तर पर कार्गो या ट्रांसपोर्टेशन सर्विस में कदम रखना चाहते है।

थ्री व्हीलर से जुड़कर बन सकता है कार्गो वाहन

यह एक इलेक्ट्रिक व्हीकल का सुरगी३२ सीरीज है।जिसमे वाहन दो अलग अलग इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट आपस में जुड़कर एक इलेक्ट्रिक व्हीकल बन जाते है।इस व्हीकल में एक कार्गो थ्री व्हीलर के अंदर एक टू व्हीलर अटैच हो सकता है।पहले ये एक थ्री व्हीलर होता है जिसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगो के बैठने की जगह होती है,लेकिन जब इसमें से स्कूटर बाहर आ जाता है,तब इसमें सिटिंग केपेसिटी स्कूटर की सीट पर शिफ्ट हो जाती है।कंपनी के अनुसार थ्री व्हीलर और टू व्हीलर से ठहरी व्हीलर बनने में इसे केवल 3 मिनट का समय लगता है।कंपनी इस सीरीज में कुल 4 वेरिएंट लॉन्च करेगी। .

500 kg तक वजन उठा सकता है

सेज s32 में थ्री व्हीलर और टू व्हीलर के लिए अलग अलग बैटरी और मोटर मिलते है।इसके थ्री व्हीलर कार्गो यूनिट में 10 kw की पावर मिलती है।इसके लिए इसे 11 kwh की बैटरी से जोड़ा गया है।इलेक्ट्रिक स्कूटर को थ्री व्हीलर से जोड़ने के बाद इसे 50 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर चलाया जाता है।वही इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर यूनिट की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।टू व्हीलर में 3.5 kwh की बैटरी लगाई गई है जिससे इसे 3 kw की मैक्सिमम पावर म्मिलती है।इस थ्री व्हीलर की लोड केपेसिटी 500 किलोग्राम तक की ह।

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *