होली पर पड़ रहा है चंद्र ग्रहण का साया ,यहां जाने क्या होलिका दहन पर पड़ेगा इसका कोई असर

Saroj kanwar
2 Min Read

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है। इस वर्ष यह त्यौहार 24 और 25 मार्च को मनाया जाने वाला है। हालांकि 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने वाला है जिसका प्रभाव होली के त्योहार पर पड़ेगा। भले ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण का खगोलीय घटना है। लेकिन भारत में इसका धार्मिक और ज्योतिष महत्व ग्रहण में पूजा पाठ पर रोक होती है।

इस बार ग्रहण होली के दिन लगने जा रहा है। यह जानते हैं कि भारत में चंद्र ग्रहण दिखेगा या नहीं और होलिका दहन कब कर पाएंगे।

फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 25 मार्च को है

पंचांग के अनुसार ,फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 25 मार्च को है। इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 25 मार्च को सुबह के 10:30 से शुरू होगा और दोपहर के 3:02 पर समाप्त होगा। साल का चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा और भारत में नजर नहीं आएगा ग्रहण की नजर नहीं आने के कारण सूतक काल में यहां पर मान्य नहीं होगा।

होली के त्यौहार मनाने में कोई रुकावट नहीं होगी। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है। इस दौरान पूजा पाठ या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और भगवान की आराधना की जाती है। होलिका दहन 25 मार्च 24 मार्च को मनाई जाएगी। होलिका दहन का मुहूर्त 24 मार्च को रात 11:12 से 12:07 तक है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *