बालकनी की दिशा के हिसाब से लगाए पौधे ,यहां जाने वास्तु शाश्त्र में है क्या है इसके नियम

Saroj kanwar
3 Min Read

आज के समय बागवानी हे एक व्यक्ति को अपनी तरफ से आकर्षित करती है। जिसे देखो मैं अपने घर में तरह -तरह के पौधे लगाकर अपने घर को सजाते हैं। पौधों की इतनी सारी वैरायटी बाजार में उपलब्ध है कि आप इनडोर आउटडोर या फिर अपनी पसंद के पौधे घर में लाकर अपनी घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। इस तरह बालकनी में भी पौधे लगाकर न सिर्फ आप घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार उनका सही दिशा में लगाकर आप सुख समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए आज हम आपको वास्तु सलाहकार के कुछ टिप्स बताते हैं।

पश्चिम दिशा की बालकनी

वास्तुशास्त्र के अनुसार ,अगर आपके घर की बालकनी पश्चिम दिशा में है तो आप यहां पर मध्य आकर के माध्यम और हरे रंग के पौधे लगाए जिससे उनकी ऊंचाई दो से चार फीट होनी चाहिए। पश्चिम दिशा की बालकनी में छोटे पौधे नहीं रखनी चाहिए इस दिशा बड़े पौधे रखने के लिए बेहद शुभ माने जाते है। इससे आपको शनि मजबूत होता है आपको आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

पूर्व दिशा की बालकनी

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके बालकनी पूर्व दिशा में है तो आपको इस जगह पर तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसकी उत्तर दिशा उत्तर पूर्व निर्धारित कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस दिशा में गेंदे के फूल का पौधा लगा सकते हैं इससे आपके बच्चों का कैरियर से करात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

उत्तर दिशा के बालकनी

वास्तु शास्त्री के अनुसार , अगर आपके घर बालकनी उत्तर दिशा में बनी हुई है तो यहां भूलकर भी बड़े पौधे ना लगाए। इस जगह छोटे पौधे लगा सकते हैं जैसे मनी प्लांट या करसुला का पौधा काफी शुभ माना जाता है।

दक्षिण दिशा कीबालकनी

वास्तु शास्त्र के अनुसार ,अगर आपके घर के बालकनी दक्षिण दिशा में बनी है तो यहां पर बड़े और भारी पौधे रखना शुभ होता है। इस जगह पर आप पाम ट्री ब्लैक फाइकस जैसे पौधे लगा सकते हैं। इसके अलावा आप बोगेनवेलिया या मधुमालती की बेल भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *