एक तरफ भारत में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। वही सऊदी अरब में भी गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। आलम ये है की यह भीषण गर्मी में सितम के बीच मक्का में हज के दौरान हजार से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी। जिनमे 68 भारतीय भी शामिल है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार ,सऊदी अरब में हज के दौरान मरने वालों की संख्या 1000 से अधिक हो गई। मरने वालों में अधिकतर गैर पंजीकृत तीर्थ यात्री है।
इस साल हज यात्रा के दौरान 68 नागरिको की मौत हो गयी
सऊदी अरब में एक राजनयिक ने बुधवार कहा था कि इस साल हज यात्रा के दौरान 68 नागरिको की मौत हो गयी। नाम न बताने की शर्त पर बात नहीं करने वाली राजनयिक ने एएफपी को बताया 68 लोगों की मौत की पुष्टि की है , कुछ मौत प्राकृतिक कारणों से हुयी है यह इनमें कई बुजुर्ग तीर्थ यात्री थे और कुछ की मौत मौसम की स्थिति के कारण हुई है। ऐसा हम मानते हैं ।
सऊदी अरब ने मौतों की जानकारी नहीं दी गयी
अरब राजनयिकों को ने बताया कि , मरने वालों में 323 मिश्रवासी और 60 जॉर्डन वासी शामिल है साथ ही भी साफ किया गया कि मिस्र के सभी लोगों की मौत का कारण गर्मी रही।इंडोनेशिया, ईरान, सेनेगल, ट्यूनीशिया समेत और देश ने भी मौत की पुष्टि की। हालाँकि कई मामलो में अधिकारियो ने कारण नहीं बताया। एएफपी ने बताया कि हजार लोगों की मौत की सूचना दी गई है । पिछले साल 200 से अधिक तीर्थ यात्रा की मौत की सूचना मिली। जिसमे अधिकतर इंडोनेशिया के थे। सऊदी अरब ने मौतों की जानकारी नहीं दी गयी है।
कई सालो से हज सऊदी अरब की भीषण गर्मी के दौरान होता है
भारतीय मौतों की पुष्टि करने वाले राजनयिक ने कहा , कुछ भारतीय तीर्थ यात्रा भी है लेकिन उन्होंने सटीक संख्या बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा ऐसा हर साल होता है हम यह नहीं कह सकते कि इस साल पिछले साल के सामान्य की तुलना में ज्यादा है। लेकिन आने वाले दिनों में हमें और जानकारी मिलेगी। पिछले कई सालो से हज सऊदी अरब की भीषण गर्मी के दौरान होता है।