Most Profitable Farming : केवल 1 एकड़ में करें इस पेड़ की खेती, होगी 2 करोड़ की मोटी कमाई

Saroj kanwar
4 Min Read

खेती करना पहले के समय मुख्य व्यवसाय था लेकिन आजकल लोगों ने खेती से जैसे मुँह ही मोड़ लिया है। खेती की तरफ लोगों का रुझान ही नहीं रहा लेकिन आज जो हम बताने वाले है उसके बाद लोग जरूर खेती की तरफ आकर्षित होने वाले है। वैसे अब समय बदल चूका है। लोग खेती से ज्यादा बिजनेस और नौकरियों की और रुझान कर चुके हैं। कुछ लोग आज भी आधुनिक खेती तकनीक और अलग-अलग फसलों के उत्पादन से ज्यादा मुनाफा कमाने के बारे में सोच रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे आइडिया की बारे में रूबरू करने वाले हैं जिससे कि आपकी मोटी कमाई होने वाली है।

भारत में अब किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर अलग तरह की फसलों की खेती पर जोर दे रहे है। किसानों का रुझान के पारंपरिक फसलों की तरफ काफी बढ़ गया है जिनसे उन्हें काफी मुनाफा हो रहा है। भारत में कुछ फलसे ऐसी है जिससे किसानो ने की काफी कमाई होती है। इसलिए हम आपको भी ऐसी एक फसल की खेती के बारे में बताएंगे। इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं चंदन की खेती की जिससे किसानों का करोड़ों का मुनाफा होता है।

चंदन की खेती भारतीय दक्षिण राज्य में की जाती है।लेकिन अब भारत के अन्य राज्यों में भी इसकी खेती का जा रही है। चलिए जानते हैं चंदन की खेती से किस तरह करोड़ों का लाभ कमाया जा सकता है।

कैसे करें चंदन की खेती

अगर वैज्ञानिक भाषा की बात करें तो चंदन का साइंटिफिक नाम पेरोकार्पस सैंटलिनस है। चंदन चार प्रकार का होता है। – लाल , सफेद, मयूर आयर चंदन और नाग चंदन। साधारण तोर पर बाजार में लाल चंदन की काफी डिमांड रहती है। भारत के आलावा विदेशो में भी लाल चंदन की काफी डिमांड रहती है। लाल चंदन की खेती करने के लिए गर्म जलवायु सही रहती है। इसके लिए दोमट मिट्टी सही रहती है ।मिट्टी का पीएच मान 4.5 से 6.5 सही रहता है।

ऐसे की जाती है चंदन की रोपाई

इसके फायदे जानने के बाद अगर आप चंदन की खेती करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि चंदन के पौधो को रोपने का सबसे सही वक्त मई से जून का रहता है। इसके लिए आपको चंदन का पौधा किसी भी नर्सरी से आसानी से ₹100 से डेढ़ सौ रुपए में मिल जाएगा। खेत की अच्छी जुताई के बाद मिट्टी को भरपुरी कर लेना जरूरी है ,उसके बाद मिट्टी को समतल करना होता है। पौधों को लगाने के बाद खाद भर दे ,पौधों के पास पानी के निकलने का इंतजाम भी जरूरी है ज्यादा पानी से पौधे खराब हो जाएंगे इसलिए इसकी सिंचाई ध्यानपूर्वक पूरा करने की जरूरत है।

होगी मोटी कमाई

इस खेती के लिए आपको सबर की जरूरत है क्योंकि आप आज पौधा लगा देंगे और कुछ समय में आपको अच्छी खासी कमाई होने लगेगी,ऐसा बिलकुल भी नही है। इसके लिए जरूरी है कि आपको इसके पूरे प्रोसीजर के बारे में पता होना चाहिए। आपको बता दें कि चंदन की खेती समय लेने वाली खेती होती है। इसके पेड़ जितने पुराने होते जाते हैं उतने ही कीमती होते चले जाते हैं। चंदन का एक पौधा जो 100 रुपये में लगाया था।

करीब 15 साल बाद वह 2 लाख की कीमत का हो जाता है। यानी अगर आपने चंदन के 100 पेड़ लगाए तो फिर आपको 15 साल में तकरीबन 2 करोड़ के आसपास का मुनाफा हो जाएगा। लेकिन इसके लिए समय लगता है। करोड़ो का मालिक बनने के लिए आपकेा सालों का इंतजार करना होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *