मोरिंगा जिसे कई लोग सहजन या मूंगा के नाम से भी जानते हैं को गुणों का भंडार कहा जाता है। कई सरे पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसी की सब्जी है जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसकी पत्तियां ,फुल ,फली सभी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है। यही वजह है कि अगर इसेचलता पहरता अस्पताल कहे तो तो कुछ गलत नहीं होगा। यह हर समस्या का रामबाण इलाज है जो खास टूर पट पुरुषों के लिए गुणकारी साबित होती है।
इस डाइट में शामिल करने से वैसे तो कई सारी समस्या से राहत मिलती है। लेकिन पुरुषों के लिए और भी ज्यादा लाभकारी होता है। इसे डाइट का हिस्सा बनाने से कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है ।
प्रोस्टेट हेल्थ बेहतर बनाएं
मोरिंगा में ग्लूकोज साइनोलेट्स होते हैं जो ऐसे कंपाउंड है जिनमे एंटी कैंसर गुण होते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि यह कंपाउंड प्रोस्टेट कैंसर सेल्स के विकास को रोक सकते हैं। शोध से ये संकेत मिला है कि मोरिंगा प्रॉस्टेटिक हाइपरप्लेशिया कि में भी मदद करता है जो पुरुषों में कम उम्र से संबंधित समस्या है।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन में फायदा
इरेक्टाइल डिसफंक्शन पुरुषों में होने वाली एक आम समस्या है इसके बारे में लोग अक्सर कम ही बात करते हैं ऐसे में मोरिंगा इस समस्या के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल ब्लड फ्लो में सुधार कर सकते हैं जो इरेक्टाइल फंक्शन के लिए जरूरी है।
जानवरों पर किये अध्ध्य्यन से पता चला कि मोरिंगा का अर्क पीनस में ब्लड फ्लो को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन इंसानों में मामले अभी और शोध की जरूरत है।
फर्टिलिटी बढ़ाये
मोरिंगा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने की क्षमता स्पर्म प्रोडक्शन के लिए ज्यादा अनुकूल वातावरण बना सकती है। इसलिए डाइट में शामिल करने से पुरुषों कीफर्टिलिटी में सुधार होता है।
मांसपेशियों का स्वास्थ्य सुधारे
मोरिंगा कम्प्लीट प्रोटीन का बढ़िया सोर्स होता है जिसमे सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं जो मांसपेशियों के विकास और रिपेयरिंग के लिए जरूरी है। यही वजह है कि मोरिंगा फिटनेस का ध्यान का ध्यान रखने करने वाले पुरुषों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।