Marriage certificate: शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना क्यों है जरूरी? जानिए इसे बनाने का आसान तरीका

Saroj kanwar
2 Min Read

Marriage certificate : शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना बेहद जरूरी होता है। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है बल्कि इसके माध्यम से आप  कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।


 आज के समय में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना बेहद आसान हो गया है। अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मैरिज सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। आइये जानते हैं मैरिज सर्टिफिकेट कैसे बनता है…

]

 आवेदन करने का तरीका: 

 आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपके नजदीकी उप रजिस्टार के कार्यालय में जाकर फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको शादी पंजीकरण वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।


 इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत 


 आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे।

 आधार कार्ड
 पासपोर्ट साइज फोटो
 शादी का निमंत्रण पत्र या शादी का फोटो
 आयु प्रमाण
 निवास प्रमाण पत्र 
 दो गवाहों का पहचान पत्र

 आवेदन करने की प्रक्रिया


 ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने के लिए पति-पत्नी को फॉर्म साइन करना होता है। गवाहों की उपस्थिति जरूरी होती है। आवेदन के बाद 1 तारीख तय की जाती है जब दोनों पति-पत्नी को उपस्थित होना होता है। कह तारीख के बाद सभी दस्तावेजों की जांच की जाती है और सत्यापन के बाद मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।


 कितना लगता है 

 रजिस्ट्रेशन फीस राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।  आमतौर पर मैरिज सर्टिफिकेट बनाने पर ₹500 तक कर जाता है। 7 से 15 दिन के भीतर मैरिज प्रमाण पत्र मिल जाता है। कुछ राज्यों में तत्काल सेवा भी प्रदान किया जाता है, लेकिन इसमें एक्स्ट्रा शुल्क देना होता है।


 मैरिज सर्टिफिकेट हद शादीशुदा जोड़ों को बनवाना चाहिए क्योंकि इसके अभाव में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आप 60 दिनों के भीतर आवेदन करके आसानी से मैरिज सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *