सभी अपनी बोरिंग लाइफ से कुछ ताजगी पाने के लिए कहीं जाने का मनबनाते है। लेकिन कोई ऑफिस की छुट्टी की कारण या कोई अपने बजट के कारण नहीं जा पाता है। अगर आप भी कहीं जाने का मन बना रहे हैं और पिछले महीने नहीं जा पाए तो आप इस महीने इनजगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बजट में किन जगहों पर जा सकते हैं और रिफ्रेश महसूस कर सकते हैं।
केरल
यदि आप समुन्द्र प्रेमी है तो केरल जाने का प्लान बना सकते हैं। समुद्र की लहरें आपकी मन की हर समस्या को शांत कर सकती है। समुद्र तट पर लम्बे नारियल की पेड़ और चाय बागान से बहुत ही अच्छा महसूस होगा। आप हमेशा यहां की बैकवॉटर्स देखकर याद रखेंगे।
उत्तराखंड
उत्तराखंड पहाड़ों की प्रेमी लोगों को एक पसंद स्थल है। उत्तराखंड में आप घाटियों की सुंदरता और रोमांचक खेलों का आनंद ले सकते हैं। परिवार या हनीमून या बस दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए उत्तराखंड सही जगह है। आप अपने परिवारों के साथ भी यहां कर मस्ती कर सकते हैं।
कश्मीर
कश्मीर को कौन पसंद नहीं करता है बर्फ से ढकी हुई वादियां यहां अलग ही रौनक बनाती है। खासकर गर्मी के मौसम में सभी जगह ठंड पर जाने का मन बनाते हैं। ऐसे में यहां आने का जो रोमांचक कुछ और ही ह। विशेष रूप से अगर आप पर्वतारोहण या स्कीइंग जैसे खेलों का शौकीन है तो इस मौसम में कश्मीर जरूर जाये।