देहरादून में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जा रहे है तो ये प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जगहे है बेस्ट ऑप्शन

Saroj kanwar
3 Min Read

देहरादून ,उत्तराखंड की राजधानी एक ऐसा शहर है जहाँ की प्राकृतिक सुंदरता ,समृद्ध संस्कृति विरासत और अद्वीतिय ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। हिमालय की तलहटी मेंस्थित यह शहर से पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां की हरियाली ,साफ सुथरा वातावरण ठंडी हवाएं इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाती है। देहरादून शहर में घूमने और देखने लायक कई स्थान है जो अपनी अनूठी खासियतों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आप यहां पार्टनर के साथ आकर अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

रॉबर्स केव (गुच्चुपानी)

रॉबर्स केव जिसे स्थानीय लोग गुच्चुपानी के नाम से जानते हैं। एक प्राकृतिक गुफा है जहां बहुत आसान पानी के बीच चल सकते हैं । यहां जगह पिकनिक और रोमांचक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पानी के चलने का रोमांच का अनुभव ले सकते है। यह स्थान प्राकृतिक गुफाओ और पानी के झरनों के लिए प्रसिद्ध है ,जो एडवेंचर प्रेमियों के लिए आकर्षित करता है।

सहस्त्र धारा

सहस्त्र धारा का मतलब ‘हजारों धाराएँ’ यहां प्राकृतिक जलप्रपात है जहाँ सल्फर युक्त पानी के झरने गिरते हैं। यहां का पानी औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। यह स्थल प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। सहस्त्र धारा में ट्रैकिंग और प्राकृतिक झरनों में तैराकी का आनंद लिया जा सकता है।

तपोवन

अगर आप कुछ शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। तपोवन धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल है जहां संत तपस्या करते हैं। यहां की शांति और प्राकृतिक सुंदरता मन को बहुत भाती है।

डाक पत्थर और टपकेश्वर मंदिर

डाक पत्थर अपने सुंदर बाँध और यमुना नदी किनारे पिकनिक और बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है। वहीँ टपकेश्वर मंदिर प्राचीन शिव मंदिर से गुफा में स्थित है प्राकृतिक जलधारा शिवलिंग पर गिरती है। यह मंदिर धार्मिक ऐतिहासिक महत्व रखता है।

यहां पर जाने का सही समय


देहरादून की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक होता है। इस दौरान का देहरादून का मौसम भी अच्छा होता है। इस दौरान मौसम सुखद रहता है और पर्यटक विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले सकते है। गर्मियों में यहां का तापमान 20 डिग्री 35 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थित है।जबकि शरद ऋतु में यह 14°C से 30°C के बीच होता है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *