गर्मी से निजात पाने के लिए अधिकतर लोग AC का इस्तेमाल करते हैं और जबAC में कोई खराबी आती है तो उसे ठीक करवाने में अच्छी खासे पैसे भी खर्च करते हैं। लेकिन कुछ चीजों का ख्याल रखा जाए तो ऐसा करने से बच सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि AC की गैस लीक होने लगती है। लेकिन कुछ ऐसी मिस्टेक होती है जिनकी वजह से ऐसा होता है। यहां यही बताने वाले हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।
AC की सफाई न करना
AC के गैस लीक होने का प्रमुख कारणों में से एक उसकी सफाई न करना है। अगर लंबे समय तक AC की साफ सफाई न की जाए तो उसे पर धीरे-धीरे प्रेशर पड़ने लगता है इसका सीधा असर पाइप पर पड़ता है और कई बार इस वजह से उसमें छेद होने जैसी समस्याएं आती है। जो गैस लीक होने की मुख्य वजह बनती है। इसलिए आपको AC के साथ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
कार्बन जमने ने के कारण
कंडेंशर पाइप में कार्बन जमने लगे तो समझ लेना चाहिए की AC गैस लीक होने की प्रॉब्लम हो सकती है। कंडीशनर पाइप में जंग के कारण कूलिंग तो प्रभावित हो ही जाती है। इसके अलावा गैस लीक की भी समस्या भी आती है। ऐसा आमतौर पर जब होता है जब AC की सर्विसिंग नहीं कराई जाती है या फिर मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया जाता है।
समय पर सर्विस ना करना
ज्यादातर लोगोंकी आदत होती है कि वह AC गर्मी शुरू होती ही बिना चेक ही चलाना शुरु कर देते हैं और इसी वजह से अचानक चलने के कारण उसमें कई तरह की खराबी भी आने लगती है लेकिन चलाने से पहले अगर AC की सर्विस कर ली जाए तो आपके लिए सही विकल्प होगा। और गैस लीक जैसी परेशानी भी आप के सामने नहीं आएगी।